इस तरीके को फॉलो कर घर बैठे एक से दूसरे खाते पीएफ खाते में ट्रांसफर करें पूरा पैरा

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

इस तरीके को फॉलो कर घर बैठे एक से दूसरे खाते पीएफ खाते में ट्रांसफर करें पूरा पैरा


जॉब के अच्छे अवसर मिलने के कारण कई बार लोग अपनी नौकरी बदलते रहते हैं और ऐसे में उनके कई पीएफ खाते खुल जाते हैं। इन हालात में उनके अलग-अलग पीएफ खाते में कुछ पैसे भी पड़े रहते हैं, जिन्हें वे चाहकर भी नहीं निकाल पाते हैं। लेकिन यदि आपके पास भी कई पीएफ खाते हैं और सभी का पैसे एक पीएफ खाते में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो यह काम आप घर बैठे ही ऑनलाइन कर सकते हैं।

आइये एक एक स्टेप के जरिए जानते हैं कि यह काम घर बैठे कैसे किया जा सकता है –

– अपने UAN नंबर और पासवर्ड से अपने EPF खाते में लॉग-इन करें।

– Online Services टैब में Transfer Request विकल्प पर क्लिक करें।

– इसके बाद पिछले वाले EPF खाते की जानकारी दें।

– वर्तमान या पुरानी कंपनी या संस्थान से वैरीफिकेशन के लिए ट्रांसफर आवेदन सबमिट करना होगा।

– आवश्यक जगह पर अपनी यूजर आईडी या UAN दें।

– ‘Get MID’ विकल्प पर क्लिक करके अपना MID भी जनरेट कर सकते हैं।

– MID दर्ज करने के बाद, अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजने के लिए ‘Get OTP‘ बटन दबाएं।

– OTP मिलने के बाद दर्ज करें और ‘SUBMIT‘ बटन पर क्लिक करें।

– ऑनलाइन आवेदन जमा करने के 10 दिनों के भीतर चुनी गई कम्पनी को PDF फाइल में अपने ऑनलाइन PF ट्रांसफर आवेदन की सेल्फ अटेस्ट कॉपी जमा करें।

– कंपनी डिजिटल रूप से PF ट्रांसफर रिक्वेस्ट को अप्रूव कर देता है।

– अप्रूवल मिलने के बाद PF को वर्तमान कंपनी के साथ खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

– एक ट्रैकिंग ID भी जेनरेट होती है, जिसका उपयोग ऑनलाइन आवेदन को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।

– कर्मचारी को ट्रांसफर क्लेम फॉर्म (फॉर्म 13) डाउनलोड करना होगा। कर्मचारी को EPF ट्रांसफर की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कंपनी को यह फॉर्म जमा करना होगा।

इन बातों की जरूर रखें सावधानी

– UAN पोर्टल पर एक्टिव हैं तो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना चाहिए।

– बैंक खाता UAN से लिंक होना चाहिए और UAN के लिए KYC वैरीफाई होनी चाहिए।

– वर्तमान और बीती कंपनी ने अधिकृत डिजिटल हस्ताक्षर रजिस्टर किए हैं, दोनों के PF नंबर EPFO डेटाबेस में सेव होने चाहिए।

– PF के ऑनलाइन ट्रांसफर के लिए UAN की आवश्यकता अलग-अलग कंपनी एक व्यक्ति को अलग-अलग यूजन आईडी प्रदान करते हैं ।

Advertisements

– अगर आप पीएफ से पैसा ट्रांसफर करना चाह रहे हैं तो सबसे पहले खाताधारक के पास यूएएन एक्टिवेट करना होगा। इसके अलावा खाताधारक के बैंक खाते का नंबर, आधार नंबर और बाकी की सारी डिटेल सही और उचित होनी चाहिए।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements