PAN Card पर छप गया है गलत नाम, लेकिन डेटाबेस में है सही, तो ऐसे डाउनलोड करें e-PAN

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सरकार की ओर से जारी किए गए पैनकार्ड में अगर कोई डिटेल गलत छप जाए तो आपके लिए यह बड़ा सिरदर्द बन जाता है. पैन कार्ड वेरिफिकेशन का बड़ा मीडियम है, ऐसे में जरूरी है कि आपकी सारी डिटेल बिल्कुल सही और साफ हों. अकसर पैन पर देखा जाए तो गलत नाम छपने की ही गलती दिखाई देती है. नेशनल सिक्योरिटी डिपॉजिट लिमिटेड की साइट पर जाकर आप इसे करेक्ट कराने के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं.

हालांकि, कुछ लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि उनका नाम पैन कार्ड पर गलत या अधूरा छप जाता है, लेकिन बैक एंड में यानी सरकारी दस्तावेजों में आपका नाम बिल्कुल सही होता है.

बहुत बार ये मिस्टेक चल जाती है, क्योंकि वेरिफिकेशन कर रही संस्था को प्रोसेस में इसकी जानकारी हो जाती है, लेकिन बहुत जगहों पर आपके लिए समस्या भी खड़ी हो जाती है, जब ऐसा पैन कार्ड एक्सेप्ट नहीं किया जाता है.

अगर आप भी ऐसे लोगों में हैं तो आपके पास इस दिक्कत को दूर करने का ऑप्शन है. अगर आप चाहें तो इसके लिए पैन कार्ड करेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. और अगर नहीं, तो आप ई-पैन कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं.

ई-पैन कार्ड कैसे डाउनलोड करें? ये रहे स्टेप्स- 

– www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html पर जाएं. पेज पर आपको ‘डाउनलोड ई-पैन’ का विकल्प दिखाई देगा.

Advertisements
  • अपना पैन कार्ड नंबर दर्ज करिए.
  • अपना आधार कार्ड नंबर डालकर अपनी डेट ऑफ बर्थ दर्ज करिए.

  • इसके बाद नियम और शर्तें स्वीकार करनी होगी और कैप्चा दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करना होगा.

  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP (One Time Password) आएगा. OTP दर्ज करने के बाद सबमिट का बटन दबाएं.

इसके बाद पेमेंट का ऑप्शन आएगा. यहां आपको 8.26 रुपए का पेमेंट करना होगा. इस पेमेंट को आप UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं.

  • पेमेंट हो जाने के बाद e-PAN कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है. इसकी PDF फाइल को आप अपनी जन्मतिथि डालकर पासवर्ड ओपन कर पाएंगे.
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements