Railway Fact : EMU, DEMU, MEMU क्या आप जानते हैं इनका मतलब? दूसरी ट्रेनों से कितनी अलग होती हैं ये

Brajkishore Bhardwaj
Oplus_131072
Advertisements
Advertisements

Railway Fact : EMU, DEMU, MEMU क्या आप जानते हैं इनका मतलब? दूसरी ट्रेनों से कितनी अलग होती हैं ये


ट्रेन यात्रा के दौरान आपने देखा होगा कि कई ट्रेनों के नाम के साथ “एक्सप्रेस”, “सुपरफास्ट”, “मेल एक्सप्रेस” जैसे शब्द जुड़े होते हैं। इसी तरह, कुछ ट्रेनों को EMU, MEMU, DEMU भी कहा जाता है।

Advertisements

शहरों के बीच चलने वाली इन ट्रेनों के नाम तो आपने सुने होंगे, लेकिन क्या आपको इनके असली मतलब पता है? क्या आप जानते हैं कि ये ट्रेनें दूसरी ट्रेनों से कैसे अलग हैं? आइए इन ट्रेनों के बारे में सबकुछ जानते हैं:

EMU ट्रेन:

EMU का पूरा नाम “इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट” है। ये ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे महानगरों को आसपास के शहरों से जोड़ने के लिए चलाई जाती हैं। इनकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक होती है। EMU ट्रेनें ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों से बिजली से चलती हैं। इनमें हर तीन कोच के बाद एक पावर कोच होता है, जिसमें पेंटाग्राफ लगा होता है। यह पेंटाग्राफ ओवरहेड तारों से बिजली इकट्ठा करता है और ट्रेन को बिजली पहुंचाता है। इसके अलावा, ट्रेन के दोनों तरफ सबसे आगे ड्राइविंग कार लगा होता है।

MEMU ट्रेन:

MEMU का मतलब “मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट” होता है। EMU ट्रेनों की तुलना में, MEMU ट्रेनों में थोड़े अधिक उन्नत फीचर होते हैं और इनका इस्तेमाल 200 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए किया जाता है। EMU ट्रेनों की तरह ही MEMU ट्रेनों में भी हर चार कोच के बाद एक पावर कार लगा होता है जो ट्रेन को बिजली आपूर्ति करता है।

DEMU ट्रेन:

DEMU का फुल फॉर्म “डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट” है। डीजल से चलने वाली इन ट्रेनों को छोटी दूरी के लिए चलाया जाता है। DEMU ट्रेनों की 3 श्रेणियां हैं: डीजल इलेक्ट्रिक DEMU, डीजल हाइड्रोलिक DEMU और डीजल मैकेनिकल DEMU। इन ट्रेनों को उन ट्रैक पर चलाया जाता है जिन्हें विद्युतीकृत नहीं किया गया है। इन ट्रेनों की खासियत यह है कि प्रत्येक तीन कोच के बाद एक पावर कोच शामिल किया जाता है, जिसके कारण इन ट्रेनों को ऊर्जा-कुशल ट्रेनें भी कहा जाता है।

EMU, DEMU और MEMU ट्रेनों के बीच अंतर (Difference between EMU, DEMU and MEMU trains) :

विशेषता EMU MEMU DEMU
ईंधन बिजली बिजली डीजल
दूरी कम (50-100 किमी) मध्यम (100-200 किमी) कम (50-100 किमी)
गति 60-100 किमी प्रति घंटा 80-120 किमी प्रति घंटा 60-80 किमी प्रति घंटा
पावर कार हर तीन कोच के बाद हर चार कोच के बाद हर तीन कोच के बाद
उपयोग महानगरीय क्षेत्रों में मुख्य लाइनों पर गैर-विद्युतीकृत ट्रैकों पर

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements