Gmail के इस फीचर की मदद से आसानी से सेट कर सकते हैं अपना सिग्नेचर

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

ज्यादातर लोग Gmail का इस्तेमाल करते हैं. जीमेल पर कई सारे फीचर्स मिलते हैं, जिसमें से एक अपना सिग्नेचर भी है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने जीमेल को खास बना सकते हैं. यूजर्स पर्सनल और ऑफिस कई तरह से सिग्नेचर क्रिएट कर सकते हैं. आइए जानते हैं जीमेल का यह फीचर कैसे काम करता है और आप इसे कैसे यूज कर सकते हैं.

Advertisements

कैसे काम करता है यह फीचर?

कई बार आपने देखा होगा कि किसी यूजर के मेल में नीचे उसकी डिटेल्स भी दी गई होती हैं. इसमें यूजर का नाम, पोस्ट, पता, लोगो और कॉन्टैक्ट इन्फॉर्मेशन जैसी डिटेल्स मौजूद होती हैं. इन इन्फॉर्मेशन को ही सिग्नेचर कहा जाता है. अगर आप भी अपने लिए एक Gmail सिग्नेचर क्रिएट करना चाहते हैं, तो इसके लिए सिर्फ कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे. आइए जानते हैं इसका तरीका.

इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • सबसे पहले आपको अपने कम्प्यूटर या लैपटॉप पर जीमेल ओपन करना होगा. इसके लिए आप किसी भी ब्राउजर की मदद ले सकते हैं.
  • अब आपको जीमेल के टॉप राइट कॉर्नर पर जाना होगा और सेटिंग पर क्लिक करना होगा. यूजर्स को यहां ऑल सेटिंग के ऑप्शन पर जाना होगा.
  • यहां यूजर्स को Signature सेक्शन पर क्लिक करना होगा. अब आपको Add Your Signature के टेक्स्ट बॉक्स पर जाना होगा. अगर आप चाहते हैं तो आप मैसेज के बजाय कोई फोटो जोड़ सकते हैं या फिर टेक्स्ट स्टाइल को भी चेंज कर सकते हैं.
  • पेज के निचले हिस्से में आपको Save Change का ऑप्शन मिलेगा. इस पर आपको क्लिक करना होगा. इस तरह से आप अपना सिग्नेचर क्रिएट कर सकते हैं.
  • इस तरीके का इस्तेमाल करके आप एक और सिग्नेचर क्रिएट कर सकते हैं. इसके साथ ही आप सेटिंग मेन्यू में जाकर डिफॉल्ट सिग्नेचर भी सेट कर सकते हैं या फिर आप अलग-अलग मौकों के लिए अलग-अलग सिग्नेचर भी चुन सकते हैं.
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements