व्हाट्सऐप स्टोरेज हो गई है फुल तो ऐसे करें चुटकियों में खाली, जानें तरीका

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

व्हाट्सऐप पर आने वाले गुड मॉर्निंग और गुड नाइट मैसेज, मीम से कई बार ऐप की स्टोरेज फुल हो जाती है। कई बार वाई-फाई या आपकी सेटिंग के हिसाब से नेटवर्क में रहने पर व्हाट्सऐप स्टोरेज (WhatsApp Storage) फुल हो जाती है और डिवाइस की स्टोरेज की भी खपत करती हैं। और डिवाइस स्टोरेज कम होने पर कई बार व्हाट्सऐप भी धीमा चलने लगता है। तब व्हाट्सऐप आपको स्टोरेज खाली करने को कहता है।

Advertisements

फोन में सेव बड़ी फाइल जैसे वीडियो, फोटो या डॉक्युमेंट्स को डिलीट करके आप स्टोरेज खाली कर सकते हैं। व्हाट्सऐप में एक बिल्ट-इन स्टोरेज टूल दिया गया है जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि कितनी स्टोरेज की खपत हो रही है और कौन सी फाइल कितनी स्टोरेज ले रही है। हम आपको बता रहे हैं अपनी डिवाइस में आप किस तरह व्हाट्सऐप स्टोरेज को खाली कर सकते हैं।

जानें व्हाट्सऐप स्टोरेज खाली करने का पूरा तरीका…

  1. सबसे पहले व्हाट्सऐप में जाएं और Chats टैब पर टैप करें। इसके बाद More Options में जाकर Settings पर नेविगेट करें।
  2. इसके बाद Storage and data पर टैप करें और Manage Storage ऑप्शन में जाएं।
  3. अब सबसे ऊपर, आपको कई बार Foward किए गए मैसेज दिखेंगे। इसके बाद आपको larger than 5 MB फाइल का ऑप्शन दिखेगा।
  4. अब आप अपनी जरूरत के सेक्शन में जाकर आप किसी दी गई फाइल को एक-एक करके ऑप्शन को चुन सकते हैं या फिर एक साथ सिलेक्ट करके डिलीट कर सकते हैं।
  5. अब डिलीट करने के लिए उन आइटम को सिलेक्ट करें,जिन्हें आप सबसे पहले डिलीट करना चाहते हैं। और फिर ऐप पर सबसे ऊपर दांये कोने में दिख रहे डिलीट आइकन पर टैप करें।
  6. इसके अलावा आप चैट से Search फीचर को इस्तेमाल करके आइटम डिलीट कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए चैट सेक्शन में जाएं और फिर फोटो, वीडियो और डॉक्युमेंट पर टैप करें। अब जिस आइटम को डिलीट करना चाहते हैं, उसे खोजें और More पर टैप करें। और फिर डिलीट बटन पर टैप करें।
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements