WhatsApp अपने यूजर्स के लिए शानदार फीचर्स की पेशकश करता रहता है. आए दिन नए-नए अपडेट्स से यूजर्स का एक्सपीरियंस भी बदल गया है. अब व्हाट्सऐप अपने पिछले साल जारी हुए फ्लैश कॉल फीचर में नया अपडेट लेकर आया है.
क्या है WhatsApp Flash Call
WABetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में कंपनी Flash Call का फीचर लेकर आई थी. ये कॉल के जरिए होने वाला एक ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन प्रोसेस है, जिसकी मदद से आप व्हाट्सऐप पर बिना 6-डिजिट कोड वेरिफिकेशन के लॉग इन कर सकते हैं. बता दें WhatsApp आपके नंबर पर कॉल करेगा, जिसके बाद तुंरत काट भी देगा. अगर आपकी कॉल हिस्ट्री में आखिरी फोन नंबर वहीं हुआ, तो आपको 6-digit verification code देना होगा. इसके बाद अपने आप ही WhatsApp पर लॉग हो जाएगा.
Receive Call के ऑप्शन को करना होगा डिलीट
स्क्रीनशॉट में दी गई डीटेल्स के मुताबिक, अगर आप WhatsApp पर लॉग करने की कोशिश कर रहे हैं और आपको 6 डिजिट वेरिफिकेशन कोड नहीं आया. ऐसे में आप Receive Call का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं. ऐसे मामले में आप प्रोसेस को ऑटोमेटिक तरीके से चलाने के लिए Flash Call को एनेबल कर सकते हैं. इसके लिए व्हाट्सऐप को आपकी कॉल हिस्ट्री पढ़ने की मंजूरी देनी चाहिए.


सुरक्षित रहेगी आप कॉल हिस्ट्री
बता दें व्हाट्सऐप की तरफ आपको हमेशा अलग-अलग नंबर से फोन आएगा, जो की काफी ज्यादा सुरक्षित है. बता दें न तो व्हाट्सऐप आपकी कॉल हिस्ट्री का डाटा चुराएगा और न ही ये फीचर किसी अन्य जगह मिलेगा. फिलहाल ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है.
