WhatsApp पर की गई ये गलतियां ग्रुप Admins को पड़ सकती हैं भारी

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

अगर आप किसी WhatsApp ग्रुप के एडमिन हैं, तो आपको ग्रुप में शेयर की जाने वाली फोटो, वीडियो या फिर कॉन्टेंट के बारे में पता होना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और WhatsApp ग्रुप किसी भी गलत गतिविधि में लिप्त पाया जाता है तो आपको जेल हो सकती है। तो चलिए जानते हैं WhatsApp ग्रुप एडमिन्स को किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

राष्ट्रविरोधी कंटेंट:

WhatsApp ग्रुप में राष्ट्रविरोधी कंटेंट साझा नहीं किया जाना चाहिए। ऐसा करने पर ग्रुप एडमिन और कंटेंट शेयर करने वाले दोनों को गिरफ्तार किया जा सकता है। ऐसे में जेल भी हो सकती है।

पर्सनल फोटो या वीडियो:

अगर कोई किसी भी व्यक्ति की निजी फोटो उसकी मर्जी के बिना ग्रुप पर डाल देता है और ग्रुप एडमिन भी इसे लेकर कुछ नहीं करता है, तो ऐसा करने कंटेंट शेयर करने वाले को और एडमिन को जेल के पीछे पहुंचा सकता है।

हिंसा

खैर, हिंसा तो वैसे भी बुरी है। अगर आप WhatsApp किसी को धमकी देते हैं तो आपको हवालात जाना पड़ सकता है। इसके अलावा किसी धर्म या जाति का अपमान करने पर भी आपको जेल हो सकती है।

अश्लीलता

अगर WhatsApp ग्रुप में किसी भी तरह का अश्लील कंटेंट भेजा जाता है और ग्रुप एडमिन कोई कार्यवाही नहीं करता है तो जेल की हवा खाने से आपको कोई नहीं रोक सकता है। किसी भी तरह से इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देना कानून के खिलाफ है।

Advertisements

फेक न्यूज

सरकार भी फेक न्यूज से बचने की सलाह देती है और फेक न्यूज और फेक कंटेंट पर सख्त प्रतिबंध भी लगाया गया है। कुछ ही समय पहले एक नया कानून बनाया गया था कि जो भी व्यक्ति फेक खबरें फैलाता है उसे जेल जाना पड़ सकता है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements