WhatsApp पर खुद को भेजिए नोट्स और फाइल्स, कमाल की है यह ट्रिक

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

WhatsApp उन ऐप्स में से एक बन गया है जहां यूजर्स अपना ज्यादातर समय बिताते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक व्हाट्सएप ट्रिक के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप इसका इस्तेमाल नोट्स बनाने के लिए भी कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि यह ट्रिक Android और iPhone दोनों पर काम करती है। यहां हम आपको इसकी ट्रिक बता रहे हैं।

खुद को मैसेज भेजकर ऐसे बनाएं WhatsApp पर नोट्स:

  1. इसके लिए आपको व्हाट्सएप वेब वर्जन ओपन करना होगा। यह काम आप फोन या डेस्कटॉप के क्रोम व्राउजर पर कर सकते हैं।

  2. अपने फोन या डेस्कटॉप में क्रोम व्राउजर खोलें। यह लिंक टाइप करें: https://wa.me//91XXXXXXXXXX

  3. लिंक में, X की जगह आपको अपना 10-अंकों का फोन नंबर डालना होगा।

  4. एंटर दबाएं। आपको ‘Continue to chat’ और ‘Continue to web chat’ के विकल्प दिखाई देंगे।

  5. एक चैट विंडो खुलेगी, जहां आप खुद को मैसेज भेज सकते हैं।

  6. पहला मैसेज भेजने के बाद आप इस चैट को ऐप वर्जन में भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

    Advertisements
  7. अब खुद के नंबर पर जमकर नोट्स भेजिए।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements