Whatsapp Scam: एक व्हाट्सएप काॅल और आपका अकाउंट हो जाएगा हैक, यहां जानिए कैसे

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला मैसेजिंग एप्लिकेशन वाट्सएप एक नए प्रकार का साइबर प्लेटफार्म बन चुका है। कई हैकर्स अपने डेटा को कंट्रोल में रखने के लिए, बैंक खातो से विशेष रूप से निपटने के लिए, यूजर को धोखे में रखने के लिए नई नीति का उपयोग कर रहे है। यह वाट्सएप घोटाला सिर्फ एक फोन काॅल के जरिए आपके अकाउंट को कंट्रोल करने की अनुमति दे देता है।

साइबर एक्सपर्टस के अनुसार लोगों को हैकर्स का काॅल आता है। जो 67 या फिर 405 से शुरू होने वाले नंबर डायल करने के निर्देश देते है। जिन भी लोगों ने ऐसा किया है उन्होंने पाया कि वे अपने अकाउंट से लाॅग आउट हो गए है। और इसके साथ ही हैकर्स के पास उनके वाट्सएप का पूरा कंट्रोल चला गया है। एक बार यदि कोई हैकर किसी व्यक्ति के वाट्सएप अकाउंट पर कब्जा कर लेता है तो वह यूजर के वाट्सएप काॅन्टैक्ट्स से पैसे भी मांग सकता है।

वाट्सएप स्कैम का शिकार होने से कैसे बचे

हैकर्स आपसे सीधे संपर्क करने की कोशिश करेंगे। आप किसी भी अनजान नंबर से काॅल करने या लेने से बचें।

अगर हैकर्स आपसे कोई नंबर डायल करने को कहते है या कोई पर्सनल जानकारी शेयर करने को कहते है तो उसे कभी भी शेयर न करें।

Advertisements

अगर किसी स्कैम या हैकर के बारे में आपको पता चलता है तो आप उनकी रिपोर्ट करें। आप सीधे वाट्सएप पर रिपोर्ट कर सकते है। सेटिंग्स में Help में जाकर contact us पर अपनी समस्या या घोटाले के बारे में सीधा रिपोर्ट करें।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements