क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है कॉल पर बात करते-करते बीच में आवाज आना बंद हो जाती है? कॉल एकदम से म्यूट पर चली जाती है? बार-बार ऐसा होने पर बड़ी परेशानी होती है। यह परेशानी एंड्राइड स्मार्टफोन्स में आम हो गई है।
कैसे करें इसे ठीक?
इसे ठीक करने का एक तरीका यह है की कान पर फोन लगाने से पहले पावर बटन दबा दें। इसके अलावा, आप कॉलिंग एप को मिनिमाइज कर सकते हैं। अगर फिर भी आपको लगता है की यह प्रॉब्लम सुलझ नहीं रही तो गूगल डायलर की जगह ट्रूकॉलर एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई फोन्स है जो खुद की डायलर एप भी ऑफर करते हैं। इससे भी समस्या सुलझ सकती है।
इसके साथ ही आप फैक्ट्री सेटिंग्स रिसेट कर के भी देख सकते हैं। ऐसा करने से पहले अपने फोन का सारा डाटा बैकअप जरूर कर लें। इसी के साथ, यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से कोई और डायलर एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या होता है प्रॉक्सिमिटी सेंसर
अब यह भी जानना जरूरी है कि आखिर प्रॉक्सिमिटी सेंसर होता क्या है। यह एक स्टैंडर्ड फीचर है ज्यादातर स्मार्टफोन्स का जिसमें जब फोन कान के पास होता है तो टचस्क्रीन डिसेबल हो जाती है। आजकल जो फोन्स आते हैं जिनमें OLED डिस्प्ले दी गई हैं इसमें यह सेंसर डिस्प्ले के अंदर होता है।
