घर बैठे ऑनलाइन ठीक करें अपना नाम, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

वोटर आईडी कार्ड देश में वोटिंग करने के लिए भी एक जरूरी दस्तावेज है। यह एक जरूरी पहचानपत्र के तौर पर भी काम करता है। कई बार वोटर आईडी कार्ड पर वोटर का गलत नाम प्रिंट हो जाता है। अगर आपके वोटर कार्ड पर भी आपका गलत नाम है तो आप आसानी से इसे ठीक करवा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप घर बैठे ऑनलाइन ही वोटर आईडी कार्ड के गलत नाम को सही कर करवा सकते हैं। जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका…

जानें वोटर आईडी कार्ड में नाम ठीक करवाने का तरीका

सबसे पहले नैशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल या NSVP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद यहां दिख रहे Voeter Portal पर क्लिक करें। अब आप (https://voterportal.eci.gov.in/) पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे। आप चाहें तो सीधे वोटर पोर्टल पर भी जा सकते हैं।

पोर्टल पर अब अपने नाम और पासवर्ड के साथ रजिस्टर करें। अगर आप पहले से मेंबर हैं तो लॉगइन करें।

इसके बाद ‘Correction in Voter Id’ का ऑप्शन चुनें

इसके बाद Correction in the name विकल्प पर टैप करें।

अब अपनी विधानसभा या संसदीय क्षेत्र चनें। इसके बाद अपना नाम, उम्र, लिंग और इलेक्टोरल रोल पार्ट नंबर एंटर करें। इसके अलावा बॉक्स में अपना अड्रेस जरूर भरें।

अब जरूरी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट या गैजेटेड डॉक्युमेंट के अलावा अपना फोन नंबर और ईमेल जैसी जरूरी चीजें भरें।

Declartion फिल करें और फिर प्रिव्यू करके Submit कर दें

वोटर आईडी कार्ड में नाम में बदलाव को लेकर स्टेटस ट्रैक करने के लिए एक Reference ID जेनरेट हो जाएगी। जिसके साथ आप भविष्य में अपनी ऐप्लिकेशन को ट्रैक कर सकते हैं।

Advertisements

इसके बाद अगर आपकी ऐप्लिकेशन वेरिफाई और प्रोसेस होती है तो आपके रजिस्टर्ड सेलफोन नंबर पर एक मेसेज आएगा। तब आप अपने लोकल इलेक्टोरल ऑफिस जाकर अपने नए नाम वाले नए वोटर आईडी कार्ड को कलेक्ट कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements