बिना इंटरनेट इस्तेमाल करें Gmail, भेज सकते हैं ऑफलाइन ईमेल

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली ईमेल सर्विस Gmail को बिना इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है। Google ने अब एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिसके जरिए यूजर्स अपने मैसेज को बिना इंटरनेट भी एक्सेस कर सकते हैं।

Google Support के मुताबिक, अब इंटरनेट से कनेक्ट नहीं होने पर भी आप mail.google.com पर मैसेज पढ़ सकते हैं, रिस्पॉन्ड कर सकते हैं और अपने जीमेल मैसेज को सर्च भी कर सकते हैं। गूगल का कहना है कि Gmail Offline को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि Chrome में लिंक को बुकमार्क कर लें। अगर आप अपने ऑफिस या कॉलेज अकाउंट के साथ Gmail इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप अपने एडमिन से Settings में बदलाव के लिए पूछ सकते हैं।

Google के मुताबिक, Gmail Offline इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर आपके पास Chrome होना जरूरी है। ध्यान रहे कि Gmail को ऑफलाइ सिर्फ क्रोम ब्राउजर विंडो में ही इस्तेमाल किया जा सकता है। Incognito मोड में यह काम नहीं करेगा।
  • इसके बाद Gmail Offline Settings में जाएं या फिर https://mail.google.com/mail/u/0/#settings/offline पर क्लिक करें
  • अब Enable Offline mail ऑप्शन पर चेक करें
  • आप यहां पर सेटिंग्स का चुनाव कर सकते हैं जैसे कि आप पिछले कितने दिनों के मैसेज सिंक करना चाहते हैं
  • इसके बाद Save Changes पर क्लिक करें

जीमेल को ऑफलाइन इस्तेमाल करने के लिए जीमेल पोर्टल को बुकमार्क करना होगा। इसके लिए लिंक ओपन करें और अड्रेस बार में दांयी तरफ दिख रहे Star के साइन पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे उस लिंक को बुकमार्क करने के लिए पूछा जाएगा और फिर Done पर क्लिक कर दें। ऐसा करने से आप कभी भी आसानी से Chrome के जरिए Gmail Inbox को आसानी एक्सेस कर पाएंगे।

Google का कहना है कि जब आप किसी ईमेल को ऑफलाइन भेजते हैं तो वह एक नए Outbox फोल्डर में चला जाता है और फिर जब आप वापस ऑनलाइन होंगे तो यह अपने आप चला जाएगा।

हालांकि, आप चाहें तो Gmail Offline को अनइंस्टॉल भी कर सकते हैं। जानें इसका तरीका…

Step 1: ऑफलाइन डेटा को डिलीट करने का तरीका

  • अपने कंप्यूटर पर Google Chrome ओपन करें
  • सबसे ऊपर दांयीं तरफ More पर क्लिक करें और फिर Settings में जाएं।
  • अब नीचे Advanced पर क्लिक करें
  • Privacy and security ऑप्शन में Content Settings के बाद Cookies पर क्लिक करें
  • See all cookies and site data पर क्लिक करें और Remove all पर टैप करें

Step 2: Turn Off Gmail Offline

Gmail Offline सेटिंग्स में जाएं

Advertisements

Enable Offline mail पर अनचेक कर दें

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements