स्मार्टफोन हैंग की समस्या को ऐसे करें दूर

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

पुराने स्मार्टफोन में अक्सर हैंग होने की समस्या होने लगती है. इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं. कई लोग इस समस्या से बचने के लिए ज्यादा रैम वाले स्मार्टफोन खरीदते हैं लेकिन कई कारणों से यह समस्या अधिक रैम वाले फोनों में भी आ जाती है. अगर कभी-कभार फोन हैंग हो तो उसे स्विच ऑफ करके दोबारा चालू कर लेना चाहिए. लेकिन अगर यह समस्या रोज-रोज की हो जाए तो फिर आपको दूसरे उपाय करने की जरूरत हो जाती है.

फोन को करें Reset

फोन को समय-समय पर रीसेट करना जरूरी है. आपको उसके अच्छे परफॉर्मेंस के लिए उसे समय- समय पर रीसेट करना जरूरी हो जाता है. रीसेट के साथ ही ऐप्स के कैशे को क्लियर भी करते रहना चाहिए. इससे स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ जाती है.

स्मार्टफोन को हमेशा रखें अपडेट

कई बार स्मार्टफोन को समय पर अपडेट नहीं करने के कारण वह स्लो काम करने लगते हैं. ऐसी स्थिति में अपडेट करने से नए फीचर्स आते हैं. जो आपके स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को काफी तेज कर देते हैं.

एक बार करें Restart

स्मार्टफोन को एक बार रीस्टार्ट करना चाहिए. ऐसा करने से एंड्रॉयड सिस्टम की टेंपरेरी फाइल्स डिलीट हो जाती हैं. वहीं स्मार्टफोन की मेमोरी भी क्लीन हो जाती है.

बेकार के ऐप करें डिलीट

फोन की रैम कम होने पर वह हैंग होने लगता है. कम बजट वाले फोन में रैम कम होता है. ऐसे में फोन में से बेकार ऐप या ऐसे ऐप जिन्हें आप बहुत कम यूज करते हैं, उन्हें अनइंस्टॉल कर दें.

कैशे मेमोरी हमेशा करें डिलीट

समय-समय पर मोबाइल की कैशे मेमोरी को भी डिलीट करते रहें. जब फोन हैंग होने लगे तो आप अपने फोन के फाइल मैनेजर में जाएं. यहां बेकार पड़े फोल्डर, फाइल व अन्य चीजों को डिलीट कर दें. इससे फोन की मेमोरी बढ़ेगी और फोन हैंग नहीं होगा.

Advertisements

बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप को करें डिलीट

हमारे फोन में बहुत से ऐप ऐसे होते हैं जो बैकग्राउंड में चलते रहते हैं. इस वजह से भी फोन हैंग होने लगता है. फोन को हैंग होने से बचाना चाहते हैं तो बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स पर नजर रखें और जिनकी जरूरत नहीं है उन्हें फौरन हटा दें.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements