WhatsApp को डिलीट किए बगैर नोटिफिकेशन से ऐसे पाएं छुटकारा

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

कभी-कभी ऐप पर टेक्स्टिंग करना भारी पड़ जाता है, इतना कि आप इससे ब्रेक लेना चाहते हैं। हालाँकि नोटिफिकेशन टोन बजने पर इसे इग्नोर करना भी आसान नहीं है। इसके लिए आपको अपना इंटरनेट कनेक्शन ही बंद करने का विकल्प नजर आता है। मगर ऐसे में आप Gmail जैसे अन्य महत्वपूर्ण ऐप्स के अपडेट से वंचित होने का जोखिम उठाते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बिना ऐप को अनइंस्टॉल किए बिना व्हाट्सएप नोटिफिकेशन को पूरी तरह से कैसे बंद करें।

कुछ थर्ड पार्टी एप्लिकेशन हैं जो आपके फ़ोन पर व्हाट्सएप जैसे कुछ ऐप तक इंटरनेट एक्सेस को प्रतिबंधित कर सकते हैं ताकि आपका ध्यान भंग करने के लिए उस विशेष ऐप से कोई नोटिफिकेशन न आए। कुछ थर्ड पार्टी एप्लिकेशन भी सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकते हैं और आपके डेटा से समझौता किया जा सकता है। वैकल्पिक रूप से आप अपने फ़ोन की सेटिंग में बदलाव करके WhatsApp को म्यूट कर सकते हैं।

How to completely turn off WhatsApp notifications

WhatsApp में सभी तरह के नोटिफिकेशन को बंद करें
सबसे पहले आप WhatsApp के लिए नोटिफिकेश अलर्ट को डिसेबल कर दें।

इसके लिए आप ये सेटिंग्स देंखें-
WhatsApp > Settings > Notifications > इसमें आप Messages के लिए नोटिफिकेशन टोन मेन्यू में ‘None’ को सिलेक्ट कर दें।

अब आप वाइब्रेशन को टर्न ऑफ कर दें, “Light” ऑप्शन में “None” को सिलेक्ट कर दें और “Use high priority notifications” को भी टर्न ऑफ कर दें। यही सब स्टेप्स ग्रुप सेटिंग्स में भी लागू हैं।

Disable notifications from general Android Settings

एंड्रॉइड सिस्टम ऐप्स के लिए नोटिफिकेशन भी भेजता है। इसलिए व्हाट्सएप से पूरी तरह से कट-ऑफ होने के लिए आपको नोटिफिकेशन को बंद करना होगा। उसके लिए ये स्टेप्स करें- Settings > Apps and Notifications > Apps > Select WhatsApp > Notifications > यहां पर “All WhatsApp Notifications” को टर्न ऑफ कर दें।

Revoke Permissions and Disable Mobile Data Usage in Background

तीसरा कदम ऐप को और अक्षम बनाना है।

इसके लिए ये स्टेप्स करें- Settings > Apps and Notifications > Apps >  WhatsApp को सिलेक्ट करें।

यहां पर Permissions के तहत उन सभी अनुमतियों को रद्द करें जो व्हाट्सएप को आपके स्मार्टफोन पर कैमरा, माइक्रोफ़ोन और फ़ाइलों तक पहुंचने की अनुमति देती हैं। Mobile Data पर टैप करें और बैकग्राउंड में मोबाइल डेटा के उपयोग को डिसेबल कर दें।

‘Force Stop’ WhatsApp

सभी अनुमतियों को रद्द करने और बैकग्राउंड में मोबाइल डेटा के उपयोग को डिसेबल करने के बाद पिछली स्क्रीन पर जाएं और ऐप को ‘Force Stop’ करें। ऐसा करने से ऐप काम नहीं करेगा और आपको कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। हालांकि, अगर आपको ऐप पर संदेशों की जांच करने की आवश्यकता है, तो आप बस अपने डिवाइस पर WhatsApp खोल सकते हैं।

Advertisements

इस तरह, आप ऐप को हटाए बिना या अपना इंटरनेट कनेक्शन बंद किए बिना WhatsApp पर भारी टेक्स्टिंग से दूर रह पाएंगे। इसके अलावा, आप अपने संपर्कों के लिए वर्चुअल तौर पर ‘invisible’ रहेंगे।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements