कितनी बार Aadhaar में कर सकते हैं बदलाव, जानिए यहां

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

कई बार आधार में गलतियां हो जाती हैं, जिससे व्यक्ति को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाता है।ऐसे में योजनाओं के लाभ से आप वंचित न रहें, इसलिए आपको अपने आधार कार्ड को हमेशा अपडेट रखना चाहिए। शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आधार को भी एक सीमा तक अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद आप अपना आधार ऑनलाइन अपडेट नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपको आधार कार्ड अपडेट से जुड़ी सीमाओं को जान लेना चाहिए।

आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट के अनुसार, आप आधार में नाम, जन्मतिथि, पता और लिंग आदि में बदलाव कर सकते हैं। सभी के लिए यूआईडीएआई की ओर से सीमा तय की गई है।यूआईडीएआई के मुताबिक, आधार में नाम केवल दो बार ही बदला जा सकता है। आधार में जन्मतिथि में केवल एक बार ही बदलाव किया जा सकता है। हालांकि, कुछ विशेष मामलों में इसमें बदलाव भी हो सकता है, लेकिन इसकी प्रक्रिया काफी लंबी है। वहीं, लिंग में बदलाव भी आधार कार्ड में केवल एक ही बार किया जा सकता है। हालांकि, पता कितनी भी बार पता जा सकता है। इसको लेकर कोई सीमा नहीं है।

Advertisements

कितना आता है आधार में बदलाव पर खर्च?

  1. अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट – फ्री
  2. डेमोग्राफिक अपडेट (किसी भी प्रकार का) – 50 रुपये (जीएसटी सहित)

  3. बायोमेट्रिक अपडेट – 100 रुपये (जीएसटी सहित)

  4. डेमोग्राफिक के साथ बायोमेट्रिक अपडेट कराने पर – 100 रुपये (जीएसटी सहित)

5.आधार डाउनलोड और ए4 सीट पर कलर प्रिंट आउट लेने पर – 30 रुपये प्रति आधार (जीएसटी सहित)

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements