बिना इंटरनेट के भी काम करेगा Gmail, ऐसे करें ऑन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

इंटरनेट के बिना भी आप Gmail यूज कर सकते हैं. गूगल की मेल सर्विस यानी Gmail में आप बिना इंटरनेट के भी मेल्स को रीड, रिस्पॉन्ड और सर्च कर सकते हैं.

इस फीचर को Gmail Offline कहते हैं. इस फीचर की मदद से आप कमजोर इंटरनेट या फिर बिना इंटरनेट के भी जीमेल एक्सेस कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस फीचर को आप कैसे यूज कर सकते हैं.

इसके लिए आपको ध्यान रखना होगा कि आपके कम्प्यूटर में क्रोम सेटअप हो. जीमेल को आप सिर्फ क्रोम ब्राउजर की विंडो में ऑफलाइन ओपन कर सकते हैं. ध्यान रहे कि आप ऐसा Incognito Mode में नहीं कर सकेंगे.

ऐसे होगी गूगल की आसान सेटिंग

सबसे पहले यूजर्स को https://mail.google.com/mail/u/0/#settings/offline पर जाना होगा.

यहां आपको ऑफलाइन मेल इनेबल करना होगा.

अब यूजर्स को अपनी पंसद के हिसाब से सेटिंग में बदलाव कर सकते हैं. मसलन आप तय कर सकते हैं कितने दिनों का डेटा सिंक करना चाहते हैं.

यूजर्स को अब Save Change पर क्लिक करना होगा.

ऐसा करने के बाद यूजर्स का इनबॉक्स बुकमार्क्ड जो जाएगा. इससे आप सिंपल तरीके से ऑनलाइन मोड में जीमेल को एक्सेस कर सकेंगे. जैसे ही आप कोई मेल ऑफलाइन मोड में भेजेंगे, वो Outbox फोल्डर में चला जाएगा और इंटरनेट कनेक्टिविटी आने पर ऑटोमेटिक सेंड हो जाएगा.

Advertisements

ऑफ भी कर सकते हैं 

आप ऐसे ही इस फीचर को ऑफ भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको https://mail.google.com/mail/u/0/#settings/offline पर जाना होगा. ऑफलाइन मोड के सामने नजर आ रहे बॉक्स अनचेक करना होगा. ऐसे आप इस खास फीचर को ऑफ कर सकते हैं.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements