आज हम आपको एक ऐसी धांसू Trick के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आपके Gmail अकाउंट पर आने वाले सभी फालतू के मेल्स अपने आप ही Delete हो जाएंगे. आइए Gmail के इस फीचर पर नजर डालते हैं.
ऐसे खुद डिलीट होंगे स्पैम मेल्स
अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है तो आइए इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं. अनचाहे मेल्स को ऑटोमैटिकली Delete करने के लिए Gmail आपको एक खास फीचर, ‘फिल्टर्स फॉर ऑटो-डिलीशन’ (Filters for Auto-Deletion) ऑफर करता है. आइए आगे जानते हैं कि इस फीचर को किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले अपना Gmail अकाउंट खोल लें. अब सर्च बार में आपको एक ‘फिल्टर’ (Filter) का ऑप्शन दिखाई देगा. ऐसा भी हो सकता है कि सर्च बार में आपको ‘फिल्टर’ का ऑप्शन दिखाई न दे. अगर ऐसा होता है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. ऐसे में, आपको ये ऑप्शन सेटिंग्स में, ‘फिल्टर्स और ब्लॉक्ड अड्रेसेज’ (Filters and Blocked Addresses) के टैब में मिल जाएगा, जिसमें जाकर आपको बस ‘क्रीऐट फिल्टर’ (Create Filter) पर क्लिक करना होगा. ‘फिल्टर’ ऑप्शन को क्लिक करने के बाद आप देखेंगे कि सबसे ऊपर ‘फ्रॉम’ (From) लिखा होगा. बस उन ईमेल्स का नाम या फिर ईमेल एड्रेस वहां टाइप करें, जिन्हें आप डिलीट करना चाहते हैं. यूं, वो मेल अड्रेस सिलेक्ट हो जाएंगे, जिनके मेल्स आप पसंद नहीं करते हैं.
