Advertisements
Google Device Manager के जरिए ऐसे करें अनलॉक
इसके लिए जरूरी है कि फोन में इंटरनेट चल रहा हो, गूगल अकाउंट लॉगिन हो और GPS भी ओपन हो। साथ ही हो सकता है यह तरीका आपके फोन के लिए काम न करे।
Advertisements

-
स्टेप 1: किसी दूसरे फोन या कंप्यूटर से google.com/android/devicemanager पर जाएं।
-
स्टेप 2: अपने Google अकाउंट में साइन इन करें।
-
स्टेप 3: उस फ़ोन को सिलेक्ट करें जिसे आप अनलॉक करना चाहते हैं।
-
स्टेप 4: ‘लॉक’ ऑप्शन चुनें। अपना नया पासवर्ड टाइप करें।
-
स्टेप 5: अब आपके फोन की स्क्रीन पर पासवर्ड पूछा जाएगा। नया पासवर्ड डालने से फोन अनलॉक हो जाएगा।
Android यूजर्स ऐसे करें Factory Resetting
जब कोई भी तरीका काम न करे तो आखिरी तरीका फोन को रिसेट करने का रह जाता है। आप फोन को लॉक रहते हुए भी इसे फैक्ट्री रिसेट कर सकते हैं।
-
स्टेप 1: अपना फ़ोन स्विच ऑफ करें और कम से कम एक मिनट इंतजार करें।
-
स्टेप 2: अब पावर बटन और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ दबाकर रखें।
-
स्टेप 3: इससे यह फोन रिकवरी मोड में आ जाएगा। अब factory reset ऑप्शन को चुनें।
-
स्टेप 4: फोन की पूरी तरह क्लीन करने के लिए Wipe Cache का ऑप्शन चुनें।
-
स्टेप 5: एक मिनट इंतजार करें और अपने फोन को चालू करें
-
स्टेप 6: अब आप पासवर्ड डाले बिना ही अपने डिवाइस को एक्सेस कर पाएंगे।
Advertisements
Advertisements
