अपने मोबाइल में ऐसे डाउनलोड करें डिजिटल वोटर आईडी कार्ड, जानिए प्रोसेस

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements
  1. किफायती स्मार्टफोन और इंटरनेट के अधिक किफायती होने के साथ, भारत सरकार की ज्यादातर सर्विस अब ऑनलाइन दी जा रही हैं. इसमें आप इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की अलग-अलग सर्विस तक पहुंचा सकते हैं, पोर्टल का इस्तेमाल नए वोटर्स का रजिस्ट्रेशन करने, वोटर आई डी को अपडेट करने और डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड करने के लिए भी किया जा सकता है. जिसे e-EPIC के नाम से भी जाना जाता है. जो PDF फॉर्मेट में आता है और DigiLocker में स्टोर किया जा सकता है.

ये है ऑफिशियल वेबसाइट

सबसे पहले इस लिंक https://eci.gov.in/e-epic/ पर जाएं. ये ऑफिशल वेबसाइट है. ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर फोन नंबर को रजिस्टर कर लें. पोर्टल ओपन होने के बाद डाउनलोड ई-एपिक पर क्लिक करें और अपना एपिक नंबर दर्ज करें, जो आपकी वोटर आईडी पर 10 डिजिट की यूनिक आईडी है. अब आप अपने स्मार्टफोन पर अपनी मतदाता पहचान पत्र को पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisements

अपने मोबाइल में डिजिटल वोटर आईडी ऐसे करें डाउनलोड

  • अपने मोबाइल नंबर को वोटर आईडी से लिंक करने के लिए, भारतीय चुनाव आयोग के पोर्टल ( https://www.nvsp.in/ ) के होम पेज पर जाएं.
  • होमपेज पर फॉर्म पर क्लिक करें. इसके बाद फॉर्म 8 पर क्लिक करें.
  • अगर आप परिवार के किसी सदस्य की वोटर आईडी डाउनलोड करने का प्रयास कर रहे हैं तो सेल्फ या फैमिली ऑप्शन में से एक को सिलेक्ट करें.
  • इसके बाद फॉर्म में मतदाता लिस्ट में करेक्शन ऑफ एंट्रीज पर क्लिक करें. इसमें फोन नंबर को दर्ज करें जिसे आप अपनी वोटर आईडी में रजिस्टर करना चाहते हैं.
  • ध्यान दें कि इस प्रोसेस में कुछ दिन का समय लग सकता है.
  • एक बार फोन नंबर वोटर आईडी से लिंक हो जाने के बाद, वेबसाइट https://eci.gov.in/e-epic/ पर जाएं
  • एपिक नंबर दर्ज करें, और डिटेल्स वेरिफाय करें.
  • वेरिफाय हो जाने के बाद अपना फोन नंबर इसमें भरें और ओटीपी का इस्तेमाल करके अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर डिजिटल वोटर आईडी डाउनलोड करने के लिए डाउनलोड एपिक पर क्लिक करें.
  • आप फॉर्म 8 भरकर उसी वेबसाइट से डुप्लीकेट वोटर आईडी भी प्राप्त कर सकते हैं, जो आपके डिलिवर्ड वोटर आईडी पर लिखा होता है.

Source – internet 

Advertisements
Advertisements
TAGGED:
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements