आपके डिवाइस पर कभी नहीं होगा साइबर अटैक, ये रखें याद

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

कोरोना महामारी के बाद साइबर फ्रॉड से जुड़ी घटनाओं की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में इंटरनेट उपयोग करते समय आपको साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सजग और सावधान रहने की जरूरत है। आपकी जरा सी चूक एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है।

ऐसे में आपको उन सावधानियों के बारे में जरूर पता होना चाहिए, जिनके अमल करने पर साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स देने वाले हैं, जिन्हें फॉलो करने पर आपके डिवाइस पर साइबर अटैक होने की संभावना काफी कम हो जाएगी।

फ्री वाईफाई का न करें इस्तेमाल

अक्सर देखने में मिलता है कि लोग मुफ्त इंटरनेट पाने के लिए किसी भी फ्री वाईफाई का इस्तेमाल करने लगते हैं। अगर आप भी यही गलती कर रहे हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर गैर अधिकृत वाईफाई से अपने फोन कनेक्ट न करें। ऐसा करने पर आपका फोन हैक हो सकता है और आपका प्राइवेट डाटा संबंधित हैकर के पहुंच सकता है।

ईमेल का करें सावधानी से इस्तेमाल

बीते कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां साइबर अपराधियों ने ईमेल के जरिए यूजर्स को अपना निशाना बनाया है। ऐसे में आपको ईमेल का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए। साइबर अटैकर आपके ईमेल पर किसी तरह की फिशिंग लिंक भेजकर आपके डिवाइस पर साइबर अटैक कर सकते हैं। ऐसे में आपको ईमेल पर आई किसी भी गैर जरूरी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।

Advertisements

पासवर्ड

अगर आप साइबर धोखाधड़ी से बचना चाहते हैं, तो आपके पास जितने भी लॉगिन अकाउंट हैं। उनके पासवर्ड को स्ट्रॉंग बनाएं। स्ट्रांग पासवर्ड को हैक कर पाना काफी मुश्किल काम होता है। आपको हमेशा 8 डिजिट से ज्यादा संख्या में अपने पासवर्ड को क्रिएट करना चाहिए। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि आपके पासवर्ड में अपर केस, लोअर केस, स्पेशल करैक्टर्स और अंक शामिल हों।

लॉटरी या किसी प्रकार के लुभावने ऑफर्स से बचें

अक्सर देखने को मिलता है कि साइबर ठग लॉटरी या किसी प्रकार के लुभावने ऑफर्स की मदद से संबंधित व्यक्ति को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसे में कोई व्यक्ति जब आपको किसी प्रकार के इनाम या लॉटरी जीतने की पेशकश ऑनलाइन या फोन कॉल पर कर रहा है। इस स्थिति में आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। ये एक फिशिंग अटैक है। आपको इस तरह की कॉल आने पर तुरंत फोन को काट देना चाहिए।
Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements