Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग की इस App के जरिए स्मार्टफोन से ही कर पाएंगे शिकायत

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग की नई ऐप, स्मार्टफोन से ही कर पाएंगे शिकायत


चुनाव आयोग ने आने वाले लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देशभर में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे और इसका पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। देश में 96.8 करोड़ मतदाताओं का अनुभव चुनाव को लेकर बेहतर बनाने के लिए चुनाव आयोग कई बड़े फैसले भी कर रहा है। इसके लिए टोक्नोलॉजी का सहारा भी लिया जा रहा है। (cVIGIL APP Launch for Lok Sabha Election)

Advertisements

cVIGIL ऐप (cVIGIL APP Launch for Lok Sabha Election)

  • चुनाव के दौरान अगर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होते हुए आप पाते हैं तो इसकी शिकायत चुनाव आयोग की ऐप cVIGIL पर कर सकते हैं।
  • चुनाव आयुक्त ने इस ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक बार शिकायत मिलने के बाद हमारी टीम 100 मिनट के अंदर पहुंच जाएगी और स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि ऐप को देश के नागरिक बहुत जिम्मेदारी के साथ यूज भी करेंगे।

वोटर सर्विस पोर्टल:

  • आप वोटर सर्विस पोर्टल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यहां पर वोटर्स ऑनलाइन फॉर्म भी भर सकते हैं।
  • इसके अलावा अगर किसी भी मतदाता को पोलिंग स्टेशन को लेकर जानकारी चाहिए तो भी पोर्टल की मदद से हासिल कर सकता है।
  • साथ ही अगर किसी यूजर के पास वोटर आइडी कार्ड नहीं है तो वह अपना वोटर आइडी कार्ड को ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • साइट की मदद से सीधा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (EROs) से संपर्क किया जा सकता है। (Lok Sabha Election)
यह भी पढ़ें – Voter ID Card Online: वोटर आईडी कार्ड मिनटों में होगा डाउनलोड, बस इन स्टेप को करें फॉलो

इस बार मतदाताओं का अनुभव बिल्कुल अलग होने वाला है क्योंकि वह यहां से आसानी से E-epic Document डाउनलोड कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल सीधा मतदान के लिए किया जा सकता है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements