किसी भी डिवाइस से Bluetooth नहीं हो रहा है कनेक्ट, अपनाएं ये ट्रिक

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Bluetooth सभी एंड्रॉइड फोन का सबसे उपयोगी फीचर है। यह यूजर्स को दो एंड्रॉइड फोन के बीच फाइल्स शेयर करने की सुविधा देता है। वहीं, फोन को किसी वायरलेस डिवाइस से जोड़ने की भी अनुमति देता है। जरा सोचिए , कि अगर यह फीचर अचानक से काम करना बंद कर दें तो आप क्या करेंगे? वैसे तो यह एक आम समस्या है। आपके साथ भी ऐसा कभी न कभी जरूर हुआ होगा। अगर आप जानना चाहते हैं कि एंड्रइॉड फोन पर अगर ब्लूटूथ काम न करें तो उसे कैसे ठीक किया जाए तो आगे पढ़ें।

किन कारणों से होता है ऐसा:

  • बता दें कि Bluetooth एक बिल्ट-इन फीचर है। ज्यादातर समस्या आपके फोन के फर्मवेयर के साथ होती है।
  • फोन का OS यानी ऑपरेटिंग सिस्टम पुराना या आउटडेटेड हो।
  • फोन के सॉफ्टवेयर में किसी ग्लिच के कारण।
  • ब्लूटूथ कैशे फाइल्स में मैलवेयर अटैक।
  • नेटवर्क सेटिंग्स में परेशानी।
  • डिवाइसेज का पास में रखा होना।

डिवाइस को अनपेयर करें:

Bluetooth अगर दो डिवाइस से पेयर है लेकिन कनेक्ट नहीं हो पा रहा है तो आपको दूसरी डिवाइस को अनपेयर करना होगा। कई बार माइनर ग्लिच के चलते भी ऐसा हो जाता है। इसके लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • आपको फोन की Settings पर जाना होगा। फिर Bluetooth पर जाकर Connected Devices पर जाना होगा।
  • फिर जिस डिवाइस को आप अनपेयर करना चाहते हैं उसके बराबर में दिए गए “I” आइकन पर टैप करें। फिर Forget this device विकल्प पर टैप कर दें।
  • कुछ सेकेंड्स का इंतजार करें और फिर दोबारा डिवाइस पेयर करें।

Discoverable फीचर को ऑन करें

अगर ऊपर वाले तरीके के बाद भी आपको यही परेशानी आती है तो आपको Discoverable फीचर को ऑन करना होगा। जब यह फीचर ऑफ रहता है तो आपको ब्लूटूथ कनेक्शन प्रॉब्लम्स आती हैं। इसे ऑन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले Settings पर जाएं और फिर Bluetooth पर जाएं।
  • Bluetooth पर टॉगल करें। फिर, Bluetooth Discoverable फीचर को ऑन कर दें।
  • इसके बाद दोबारा से डिवाइस कनेक्ट करने का ट्राई करें।

Bluetooth सेटिंग्स रीसेट करें:

Bluetooth की नेटवर्क सेटिंग में अगर कोई बग आ जाता है तो आपको कनेक्टिविटी में दिकक्त आती है। ऐसे में उसकी सेटिंग्स को रीसेट कर दें। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

Advertisements
  • इसके लिए आपको सबसे पहले Settings पर जाना होगा। फिर System पर जाना होगा।
  • इसके बाद Advanced drop-down बटन पर टैप करें।
  • इसके बाद Reset options पर टैप करें और Reset Wi-Fi, mobile, & Bluetooth पर टैप कर दें।

Source -internet 

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements