BHIM UPI ने वॉट्सऐप में मारी एंट्री, सिर्फ Hi लिखकर भेजने पर मिलेंगी लेटेस्ट फीचर्स और ऑफर्स की जानकारी

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

लोगों के पास BHIM NPCI के नाम से टेक्स्ट मैसेज आ रहे हैं. टेक्स्ट मैसेज में लिखा है, ”आपका पसंदीदा भीम यूपीआई (BHIM UPI) ऐप के पास अब ऑफिशियल वॉट्सऐप चैनल भी है. नए साल का अपना पहला एक्सक्लूसिव गिफ्ट क्लेम करने के लिए 8291119191 पर Hi लिखकर भेजें.” अब एक तरफ ऐसे मैसेज के जरिए कई तरह के फ्रॉड भी हो रहे हैं तो लोग इस मैसेज को लेकर सतर्क हैं. लेकिन PIB Fact Check ने बताया कि इसमें कोई फ्रॉड नहीं है और ये मैसेज बिल्कुल सही है. PIB Fact Check के मुताबिक BHIM UPI ऐप का अब एक ऑफिशियल WhatsApp चैनल बन गया है.

भीम ऐप ने शेयर किया वॉट्सऐप नंबर

अगर आप भी यूपीआई पेमेंट के लिए भीम ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके लिए एक बहुत अच्छी न्यूज है क्योंकि भीम ऐप के वॉट्सऐप चैनल पर यूजर्स को सभी नए फीचर्स और ऑफर्स को लेकर इंस्टैंटली इंफॉर्म कर दिया जाएगा, ताकि भीम ऐप यूजर्स सभी ऑफर्स का लाभ उठा सकें. भीम ऐप ने अपने वॉट्सऐप चैनल का नंबर शेयर किया है.

https://samacharokiduniya.wpcomstaging.com/bill-payment-will-be-done-even-without-internet/

अगर आप भी भीम ऐप से जुड़े सभी लेटेस्ट फीचर्स और ऑफर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में भीम ऐप का नंबर सेव करना होगा. भीम ऐप का नंबर है- 8291119191.

Advertisements

Source – internet 

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements