गूगल असिस्टेंट के जरिये ऐसे करें व्हाट्सएप वीडियो, वाइस कॉलिंग

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

गूगल असिस्टेंट के जरिये ऐसे करें व्हाट्सएप वीडियो, वाइस कॉलिंग


गूगल ने कुछ समय पहले गूगल असिस्टेंट में एक फीचर ऐड किया था। इस नए फीचर के जरिए अब यूजर्स केवल अपनी वॉयस यूज करके ही वॉट्सऐप वीडियो या वॉयस कॉल्स कर सकते हैं। इसका मतलब है कि इस फीचर की मदद से वॉयस कमांड के जरिए वॉट्सएप कॉल्स भी की जा सकती है। इन दिनों जब कोरोना संक्रमण के कारण लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो इस दौरान ये फीचर काफी काम का साबित हो सकता है।

वीडियो या वॉयस कॉल्स के लिए ये चाहिए?

ऐसा करने के लिए आपको चाहिए होगा एंड्रॉयड 5.0 या इससे ऊपर। साथ ही जरूरत होगी गूगल ऐप वर्जन 6.13 या इससे ज्यादा की और गूगल प्ले सर्विसेज की भी जरूरत है। 720p या इससे ज्यादा का स्क्रीन रिजोल्यूशन भी चाहिए।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

1- वेक-अप वर्ड या डेडिटेकेड बटन के जरिए गूगल असिस्टेंट पर क्लिकर कर उसे ओपन करें।

2- इसके बाद केवल वॉट्सएप के जरिए वॉयर या वीडियो कॉल करने के लिए अपने असिस्टेंट को ऑर्डर करें।

3- इस स्टेप में असिस्टेंट को कॉंटैक्ट का वही नाम बोलिए जिस नाम से आपने उसका नंबर सेव किया हुआ है, जैसे कि मेक अ वाट्सऐप टू मम्मी कह सकते हैं।

4- ऐसा करने के बाद गूगल सीधे वॉट्सएप के जरिए उस व्यक्ति को कॉल कर देगा।

Advertisements

इन स्टेप्स को फॉलो करते समय आपको ध्यान देने की जरूरत है कि वॉयस कॉल और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको कमांड अलग-अलग देनी होंगी। इसके साथ ही ध्यान देना है कि एक से ज्यादा नंबर भी सेलेक्ट नहीं करने होंगे। ऐसा कर आसानी से आप जिससे बात करना चाहें उससे गूगल असिस्टेंट के थ्रू वाट्सएप पर कॉल कर सकते हैं। तो इन सभी स्टेप्स को अपनाकर आप सीधे गूगल असिस्टेंट के जरिए वीडियो या वाट्सएप कॉल कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements