आपका WhatsApp अकाउंट हो सकता है हैक, जानें बचाव का तरीका

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

आपका WhatsApp अकाउंट हो सकता है हैक, जानें बचाव का तरीका


कई बार लोग लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते वक्त फोन को दूर रखना चाहते हैं लेकिन वॉट्सएप का एक्सेस रखना चाहते हैं। इसी के लिये वॉट्सएप की सेटिंग्स में वॉट्सएप वेब/डेस्कटॉप का एक ऑप्शन है जिसकी हेल्प से आप फोन के अलावा किसी और डिवाइस पर वॉट्सएप लॉगिन कर सकते हैं। लेकिन वॉट्सएप के इसी फीचर की वजह से कई बार वॉट्सएप अकाउंट हैक भी हो सकता है या कोई दूसरा व्यक्ति आपका वॉट्सएप ओपन करके पर्सनल चैट पढ़ सकता है।

QR कोड से हैक हो सकता है वॉट्सएप

वॉट्सएप की सेटिंग्स में वॉट्सएप वेब/डेस्कटॉप का एक ऑप्शन होता है जिसमें ये पता चलता है कि फोन के अलावा किस और लैपटॉप या टेबलेट या किसी और डिवाइस पर आपका वॉट्सएप तो नहीं चल रहा। अगर आपने फोन के अलावा कहीं लॉगिन नहीं किया और फिर भी वॉट्सएप वेब ओपन है इसका मतलब किसी ने आपका वॉट्सएप ओपन कर रखा है या हैक कर रखा है।

क्या होता है QR कोड

वॉट्सएप की सेटिंग्स में एक ऑप्शन है जिससे आप वॉट्सएप किसी दूसरे लैपटॉप, कंप्यूटर या टेबलेट पर ओपन कर सकते हैं। हालांकि एक फोन के साथ दूसरे फोन में वॉट्सएप नहीं ऑपरेट कर सकते। किसी और डिवाइस पर वॉट्सएप चलाने के लिये QR कोड स्कैन करना होता है।

QR कोड को कैसे सेफ रखें

सबसे पहले तो किसी को अपना फोन ना दें और वॉट्सएप की सेटिंग्स में चेक करते रहें कि आपका वॉट्सएप किसी और कंप्यूटर या लैपटॉप पर तो नहीं चल रहा। अगर ऐसा है तो तुरंत वॉट्सएप की सेटिंग्स में वॉट्सएप वेब/डेस्कटॉप में जाकर लॉग आउट फ्रॉम ऑल डिवाइस पर क्लिक कर दे।

हैकिंग से बचने के टिप्स

वॉट्सएप की सेटिंग्स में जाकर अकाउंट में जाये और फिर टू स्टेप वैरिफिकेशन पर क्लिक करें।

यहां आप एनेबल पर क्लिक करें जिसके बाद आप 6 डिजिट वैरिफिकेशन कोड डाल सकते हैं।

इस कोड की जरूरत तब होगी जब आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से वॉट्सएप में दुबारा लॉगिन करते हैं।

इस कोड के डालने के लिये ईमेल आईडी भी पूछा जाता है ताकि अगर कभी आप आप 6 डिजिट वैरिफिकेशन कोड भूल जायें तो ईमेल के माध्यम से वो पिन रीसैट कर सके।

अगर आप लैपटॉप या किसी और इंटरनेट वाले डिवाइस पर वॉट्सएप से लॉगिन करते हैं तो इस्तेमाल के बाद हमेशा लॉग ऑउट करें।

अपने फोन को ऐसे ही कहीं ना छोड़े जहां कोई उससे QR कोड स्कैन कर ले।

अपने फोन को और बाकी ऐप्स को लॉक रखें ताकि कोई अनजान या दूसरा पर्सन आपको फोन के ऐप्स को एक्सेस ना कर सकें।

अपने फोन को अनजाने वाई फाई से कनेक्ट ना करें। कई बार हैकर्स के पास एक यूनीक MAC एड्रेस होता है जिसे यूज करके वो आपके वॉट्सएप के चैट एक्सेस कर सकते हैं।

Advertisements

अगर आपका वॉट्सएप अगर हैक हो जाये तो अपना अकाउंट [email protected] पर ईमेल करके डीएक्टिवेट करा दें। अगर एक महीने तक आपका वॉट्सएप अकाउंट यूज नहीं हो रहा तो वो ऑटोमेटिकली डिलीट हो जायेगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements