अपने मोबाइल से ऑनलाइन दर्ज कराएं आधार संबंधी शिकायतें, बस करना होगा ये

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

अपने मोबाइल से ऑनलाइन दर्ज कराएं आधार संबंधी शिकायतें, बस करना होगा ये


आधार के बिना आपके बैंक के जुड़े कई अहम काम रुक सकते हैं। ऐसे में कई दफा देखा गया है कि लोगों को आधार कार्ड संबंधी दिक्कतों के कारण अपनी शिकायत दर्ज कराने में काफी मुश्किलें आती है। अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण या यूआईडीएआई ने इसका हल निकाल लिया है।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण या यूआईडीएआई ने आधार सेवाओं से संबंधित शिकायतों के लिए हाल ही में एक नए आधार सहायता केंद्र की घोषणा की है। यह सेवा उपयोगकर्ताओं को कॉल, ईमेल के माध्यम से या आधिकारिक आधार वेबसाइट पर जाकर आधार सेवा वितरण जैसे भ्रष्टाचार, दुर्व्यवहार के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की अनुमति देती है।

वहीं अगर आपने आधार संबंधित सेवाओं के साथ इस तरह के किसी भी दिक्कतों का सामना किया है, तो आप यूआईडीएआई को ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स में निर्देशों का पालन करते हुए अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

सबसे पहले बता दें कि सभी आधार कार्डधारक यहां क्या रिपोर्ट कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार किससे संबंधित शिकायतें दर्ज कर सकते हैं:

1. ऑपरेटर और नामांकन एजेंसियों से संबंधित शिकायत को दर्ज किया जा सकता है। इसके लिए नामांकन आईडी वैकल्पिक है। Operator Enrolment Agencies (Enrolment ID is optional)

2. आधार जनरेट नहीं होने की शिकायत को भी दर्ज किया जा सकता है। इसके लिए नामांकन आईडी अनिवार्य है।

3. किसी अन्य शिकायत के लिए आप कॉल कर सकते हैं।

फोन और ईमेल से दर्ज करें शिकायत पंजीकृत

Advertisements

यूआईडीएआई ने यूजर्स के लिए एक शिकायत टोल-फ्री नंबर आवंटित किया है। इसके जरिए कोई भी यूजर्स आधार संबंधित अपनी शिकायत को दर्ज कर सकता है। आपको बस अपने स्मार्टफोन से ’1947’ डायल करना होगा और अपनी शिकायत दर्ज करनी होगी। अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए आप [email protected] पर भी लिख सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements