सर्दी-जुकाम से फौरन मिलेगी राहत, भाप लेते समय पानी में मिलाएं ये चीजें

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सर्दी- जुकाम की परेशानी की वजहों में मौसम के अलावा प्रदूषण, सूखी हवा और शरीर की कमजोर इम्यूनिटी भी शामिल हैं। ऐसे में गले में खराश, सर्दी, जुकाम, सिरदर्द आदि परेशानियों से राहत के लिए कुछ उपाय करना जरुरी हो जाता है। आम तौर पर डॉक्टर भी सामान्य सर्दी-खांसी में गोलियां खाने की सलाह नहीं देते। अगर ये प्राकृतिक तरीके से ठीक हो जाए, तो राहत के साथ-साथ शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। सर्दी-खांसी से राहत के लिए सबसे अच्छा उपाय है भाप लेना। इससे सर्दी-खांसी की समस्या नैचुरली दूर हो सकती है। वैसे आपको बता दें कि आपके घर में कई ऐसी औषधियां मौजूद होती हैं, जिन्हें पानी में डालकर भाप लेने से जल्दी राहत मिलती है। तो चलिए जानते हैं, सर्दी-जुकाम से जल्द राहत पाने के उपाय –

पुदीने का तेल

सर्दी-जुकाम हो तो पानी में दो-तीन बूंद पुदीने का तेल डालकर भाप लें। ऐसा करने आपको कम समय में ही खांसी और सर्दी से आराम मिल जाएगा। दरअसल पुदीना एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और ये गले की खराश और सूजन को कम करने में मदद करता है। ये नाक खोलने में काफी कारगर है।

सेंधा नमक

भाप लेने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल काफी पुराने समय से होता आता है। गर्म पानी में एक चुटकी सेंधा नमक डालकर भाप लें। ऐसा करने से बंद नाक, सर्दी जुखाम, खांसी, सूजन, बलगम और गले के दर्द आदि परेशानियों से आराम मिल जाएगा। गले में दर्द हो तो सेंधा नमक डालकर गरारे करें, फौरन राहत मिलेगी।

तुलसी के पत्ते

सर्दी-खांसी के लिए तुलसी को रामबाण दवा माना जाता है। भाप के पानी में कुछ पत्ते तुलसी के डाल दें। तुलसी में एंटी-एलर्जिक गुण होते हैं। इससे निकलनेवाले भाप से नाक भी खुल जाएगी और फ्लू का इलाज भी हो जाएगा।

कच्ची हल्दी

हल्दी में एंटी-बैक्टिरियल और एनालजेसिक गुण होते हैं। अगर पानी में हल्दी के पाउडर की जगह कच्ची हल्दी का टुकड़ा डाल दें, तो ज्यादा फायदेमंद होगा। पानी जैसे ही गर्म होगा, हल्दी के तत्व पानी में घुल जाएंगे और भाप के साथ आपकी नाक को खोल देंगे। इससे फौरन राहत मिलेगी। आपको याद रखना चाहिए कि ये सिर्फ तात्कालिक राहत नहीं ही देंगे, बल्कि सर्दी-जुकाम को बढ़ने से रोकेंगे भी और इसका इलाज भी करेंगे।

Advertisements

भाप लेने समय सादे पानी के बजाए, आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल हमेशा फायदेमंद होता है। इसकी वजह ये है कि इन घरेलू दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और ये धीरे-धीरे आपके शरीर को इन वायरल बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करते हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements