हीट वेव से बचने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे 

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

हीट वेव से बचने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे


लेख – डॉक्टर नवीन वागद्रे

गर्मियों के मौसम में हीट वेव काफी बढ़ जाती है। हीट वेव के कारण शरीर का तापमान बढ़ने लगता है। साथ ही, आप हीट स्ट्रेस भी महसूस करने लगते हैं। ऐसे में हीट वेव से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे की मेथी मेथी शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके लिए आप मेथी की चाय बनाकर पी सकते हैं। शरीर की हीट को कम करने के लिए छाछ पिएं। छाछ को हाइड्रेटिंग ड्रिंक माना जाता है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं।

पुदीना

पुदीना शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद हाई मेन्थॉल गुण शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसके लिए आप पेपरमिंट टी बनाकर पी सकते हैं।

फल खाएं

तरबूज, संतरा और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन शरीर में गर्मी के तापमान को कम करने में मदद करता है। इसमें हाइड्रेटिंग गुण होते है, जो शरीर को हीट वेव से बचाते हैं।

नारियल पानी

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। साथ ही, यह बॉडी हीट को कम करता है। नारियल पानी में मौजूद विटामिन, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स हीट को कम करते हैं।

पैर को ठंडे पानी में रखें

हीट वेव के असर को कम करने के लिए पैरों को कुछ देर ठंडे पानी में डुबाने से भी फायदा मिलेगा । इसके लिए एक बाल्टी लें और इसमें बर्फ के कुछ टुकड़ों को डाल लें। अब अपने पैरों को 20 मिनट तक पानी में रखें।

Advertisements

सावधानियां

ये सभी चीजों का सेवन करने के बाद भी किसी तरह का सुधार न होने पर डॉक्टर की सलाह लें।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements