IND Vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की जंग, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम 11

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

WC 2023 Semifinal: IND Vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की जंग, देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट व ड्रीम 11

वर्ल्ड कप 2023 (WC 2023 Semifinal) के सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी।

WC 2023 Semifinal, IND Vs NZ,WC 2023, India Vs New Zealand Probable Playing XI, India Vs New Zealand Head To Head, India Vs New Zealand Pitch Report, India Vs New Zealand Dream11,India Vs New Zealand Probable Playing XI

भारतीय टीम का दबदबा

टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत ने अपने सभी मैच जीते हैं और वह टॉप पर है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और केएल राहुल की बल्लेबाजी और जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा की गेंदबाजी टीम की ताकत है।

वेन्यू : वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

समय : भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू

 India Vs New Zealand Pitch Report : पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए मुफीद है। इस मैदान पर चौके और छक्के खूब लगते हैं। पिच पर उछाल होने से गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। लाल मिट्टी की पिच पर स्पिनरों को मदद मिलती है। नई गेंद से तेज गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब रहते हैं। मुंबई के इस मैदान पर कुल 32 वनडे मैच खेले गए हैं। जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 17 और 15 दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। ऐसे में इस मुकाबले में टॉस काफी अहम होगा।

India Vs New Zealand Head To Head : हेड टू हेड

विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़त 10 बार हुई है। जिसमें कीवी ने पांच बार जीत हासिल की है। वहीं, भारत ने चार मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला 1975 में मैनचेस्टर में हुआ था।

ICC इवेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के आंकड़े

टूर्नामेंट मैच जीत हार ड्रा/बेनतीजा
वनडे विश्व कप 10 4 5 1
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 1 0 1 0
टी20 विश्व कप 3 0 3 0
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 5 1 3 1
कुल 19 5 12 2

 

India Vs New Zealand Probable Playing XI भारत संभावित प्लेइंग 11 

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

NZ संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: डेवन कॉन्वे, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लेथम (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

एक्स फैक्टर

विराट कोहली: विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस विश्व कप में कई रिकॉर्ड तोड़े। वहीं, कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। वानखेड़े में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उनका औसत करीब 60 का रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके बल्ले से हमेशा रन निकले हैं। ऐसे में एक बार फिर भारत के करोड़ों फैंस को कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद है।

केन विलियमसन: टीम इंडिया के पास किंग कोहली है, तो न्यूजीलैंड खेमे में केन विलियमसन (Kane Williamson) मौजूद है। कीवी कप्तान इस वर्ल्ड कप में चोट से परेशान रहे हैं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और शानदार वापसी की है। बतौर कप्तान केन वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 3988 रन बना चुके हैं।

रचिन रविंद्र और मिचेल सैंटनर: न्यूजीलैंड इस वर्ल्ड कप में चोट के चलते अपने मनचाहे 11 खिलाड़ियों को मैदान में नहीं उतार पाया है। बावजूद इसके टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। रचिन रविंद्र और मिचेल सैंटनर ने जहां बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं, कप्तान केन विलियमसन की वापसी से टीम के हौसले बुलंद हुए हैं। अब ट्रेंट बोल्ट की गेंदबाजी भी कमाल दिखाने लगी है।

टीम इंडिया की ताकत

विश्व कप में अब तक भारत की कामयाबी की सबसे बड़ी वजह सभी खिलाड़ियों बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। चाहे दमदार बल्लेबाजी हो या फिर धारदार गेंदबाजी। जब से मोहम्मद शमी की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है। तब से भारतीय गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत हुई हैं।

India Vs New Zealand Dream11 : ड्रीम11 

विकटकीपर: डेवन कॉन्वे बल्लेबाज: विराट कोहली, रोहित शर्मा, केन विलियमसन, शुभमन गिल ऑलराउंडर: मिचेल सेंटनर, रचिन रविंद्र, रवींद्र जडेजा गेंदबाज: मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, लॉकी फर्ग्यूसन

Advertisements

खैर यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी। भारत की जीत की संभावना अधिक है, लेकिन न्यूजीलैंड भी मैच में जीत दर्ज करने के लिए पूरी कोशिश करेगी।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements