India vs South Africa 2023-24 : फ्री में देख सकते हैं भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज का लाइव मैच, चेक करें मैच की डिटेल्स
विश्व कप 2023 के बाद टीम इंडिया का पहला विदेशी दौरा साउथ अफ्रीका का होगा। इस दौरे पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन फरमैट की श्रृंखला खेली जाएगी। जिसमें तीन टी20 मैच, तीन वनडे मैच और दो टेस्ट मैच शामिल हैं।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल (IND Vs SA T20I Series Schedule)
- टी20 सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर को डरबन में खेला जाएगा।
- इसके बाद दूसरा मैच 12 दिसंबर को केबेरा में खेला जाएगा।
- तीसरा और आखिरी मैच 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज का शेड्यूल (IND Vs SA ODI Series Schedule)
- वनडे सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
- इसके बाद दूसरा मैच 19 दिसंबर को केबेरा में खेला जाएगा।
- तीसरा मैच 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल (IND Vs SA Test Series Schedule)
- टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सेंचुरियन में खेला जाएगा।
- दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 3 से 7 जनवरी 2024 तक केप टाउन में खेला जाएगा।
ये होगे कप्तान
टी20 सीरीज की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। वनडे सीरीज की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है। वहीं, टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी होगी और वह कप्तान होंगे।
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 में भारत का स्क्वॉड (India Squad For South Africa T20I Series)
टी20 सीरीज के लिए भारत के 18 सदस्यीय स्क्वॉड में यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, जितेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर शामिल हैं।
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वन डे में भारत का स्क्वॉड (India Squad For South Africa one day Series)
रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (सी)(विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, अवेश खान , अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट में भारत का स्क्वॉड (India Squad For South Africa Test Series)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद। सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी*, जसप्रित बुमराह (वीसी), प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का स्क्वॉड (South Africa Squad For India T20I Series)
दक्षिण अफ्रीका के 16 सदस्यीय टी20 स्क्वॉड में एडेन मार्कराम, ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिजाड विलियम्स शामिल हैं।
दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ वन डे सीरीज का स्क्वॉड (South Africa Squad For India one day Series)
दक्षिण अफ्रीका के 17 सदस्यीय वनडे स्क्वॉड में एडेन मार्कराम, ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी जोरसी, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, काइल वेरिन और लिजाड विलियम्स शामिल हैं।
दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का स्क्वॉड (South Africa Squad For India Test Series)
दक्षिण अफ्रीका के 17 सदस्यीय टेस्ट स्क्वॉड में तेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंगम, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी जोर्जी, डीन एल्गर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एंगीडी, किगन पीटरसन, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरेनेन शामिल हैं।

कहां देख सकते हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज की लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग? (IND Vs SA T20I Live Telecast And Streaming)
भारत और दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर की जाएगी। वहीं, लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे।
