अंगूठे में दर्द से परेशान है तो जरूर आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

ऐसे में हाथों में चोट लगने पर कोई भी कार्य करना मुश्किल हो जाता है। खास तौर पर किसी भी प्रकार के कार्य को करने के लिए अंगूठे का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। यदि अंगूठे पर चोट लग जाए तो किसी भी कार्य को करना बेहद कष्टदायक हो जाता है। अंगूठे में दर्द के लिए घर पर ही कई उपचार अपनाकर दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में –

ऑलिव ऑयल से मालिश

जैतून का तेल मांसपेशियों के दर्द के लिए है। अंगूठे और उंगलियों में इससे मसाज करने से सूजन और दर्द की समस्या दूर होती है। जैतून के तेल में एंटीसेप्टिक गुण होने के कारण यह हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होता है। जैतून के तेल का इस्तेमाल करने के लिए 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल लें और इसे 5 से 10 मिनट तक अंगूठे के दर्द वाले हिस्से पर मसाज करें। इसके अतिरिक्त ऑलिव ऑयल के साथ पुदीने तेल को मिलाकर भी मसाज की जा सकती है, इससे भी फायदा होगा।

सिकाई से भी आराम मिलेगा

सिकाई करने से अंगूठे के दर्द से राहत मिलती है। इसके लिए तवे को चूल्हे पर गर्म कर उस पर एक कॉटन का कपड़ा रखें और अंगूठे के आसपास की दर्द वाली जगह पर 15 से 20 मिनट तक सिकाई करते रहें। अधिक दर्द होने पर इस उपाय को दिन में 3-4 बार अपना सकते हैं। गर्म पानी से स्नान करने से भी किसी भी तरह का दर्द ठीक होता है या फिर गर्म पानी में अंगूठे को कुछ देर डुबोएं रखें इससे दर्द से राहत मिलेगी।

अंगूठे के दर्द में हल्दी है असरदार नुस्खा

हल्दी में कई एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते है। साथ ही हल्दी कई एंटी ऑक्सीडेंट तत्व से भी भरपूर होती है, इसलिए हल्दी को अंगूठे के दर्द के लिए असरदार औषधि माना जा सकता है। 2 बड़े चम्मच हल्दी को गर्म पानी में मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर तैयार मिश्रण को अंगूठे पर लगाकर बैंडेज से अंगूठे को बांध ले। अगले दिन तक इस बैंडेज को लगे रहने दें। जब तक दर्द कम नहीं होता है, इस प्रक्रिया को एक हफ्ते तक दोहराएं।

Advertisements

सेंधा नमक से भी होगा फायदा

सेंधा नमक में भी दर्द, जलन और सूजन को कम करने के गुण होते हैं। सेंधा नमक में भरपूर मैग्नीशियम और सल्फेट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद होते हैं। अंगूठे के दर्द को कम करने के लिए एक बाल्टी पानी में आधा कप सेंधा नमक मिलाएं। अब इस बाल्टी में अपना हाथ 15 तक रखें। चाहे तो गर्म पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है और आधा कप सेंधा नमक के बजाए एक कप सेंधा नमक भी ले सकते हैं। इस नुस्खे को दिन में 2-3 बार अपनाएं और इस पानी से सुबह शाम स्नान भी कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements