मक्खियों को घर से भगाने के ये नुस्खे आयेंगे आपके काम

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मक्खियां (House Flies) दुनियाभर की गंदगी आपको बीमार करने के लिए अपने साथ लेकर आती हैं. अगर बीमारी का खतरा ना भी देखें तो इनकी भिन-भिन चैन से सोने-बैठने नहीं देती. पर अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ ऐसे घरेलू उपाय (Home Remedies) भी हैं जो आपके घर से इन मक्खियों को भागने पर मजबूर कर देंगे.

एपल साइडर विनिगर

एक गिलास में एपल साइडर विनिगर (Apple Cider Vinegar) यानी सेब का सिरका लें और उसमें डिश सोप की कुछ बूंदें मिला लें. अब किचन में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक रैप को लेकर इस गिलास को ढक दें और गिलास पर प्लास्टिक रैप को रबड़ लगाकर टाइट कर लें. इसके बाद एक टूथपिक लेकर गिलास के मुंह पर लगे प्लास्टिक रैप पर जगह-जगह छेद कर दें. मक्खियों वाली जगह पर इसे रखें. जैसे ही मक्खियां इस गिलास पर आएंगी या अंदर जाने की कोशिश करेंगी तो डिश सोप के कारण बाहर नहीं निकल पाएंगी और अंदर ही डूबने लगेंगी.

नमक का पानी 

एक गिलास पानी में 2 चम्मच भरकर नमक लीजिए और अच्छे से मिला लीजिए. अब इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भरिए और मक्खियों (Flies) पर छिड़किए. यह मक्खियों को भगाने के लिए बेहद अच्छा है.

पुदीना और तुलसी 

मक्खियों को भगाने के लिए पुदीना और तुलसी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आप इन दोनों का पाउडर या पेस्ट बनाकर पानी में मिला सकते हैं. इस पानी को मक्खियों पर स्प्रे करें. यह कीटनाशक की तरह असर दिखाता है.

दूध और काली मिर्च 

इस नुस्खे को तैयार करने के लिए एक गिलास दूध में एक चम्मच काली मिर्च (Black Pepper) और 3 चम्मच चीनी मिला लें. जहां भी मक्खियां सबसे ज्यादा घूमती हैं वहां इस दूध को रखें. मक्खियां इसकी तरफ आकर्षित होंगी लेकिन जल्द ही इससे चिपक कर डूब जाएंगी.

Advertisements

वीनस फ्लाईट्रैप 

यह एक कार्निवोरस पौधा है जो कीड़े-मकौड़े (Insects) खाता है. वीनस फ्लाईट्रैप पौधे को घर के बाहर या अंदर 1-2 कोनों पर लगा दें. इन पौधों का मुंह खुला रहता है और जैसे ही मक्खी इनपर आकर बैठती है तो ये उसे दबोच लेते हैं.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements