डायबिटीज का स्तर 200 mg/dL पार होने पर हाथों में दिखने लगते हैं ये लक्षण

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

खराब खान-पान और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से पनपने वाली इस बीमारी में पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन करना कम कर देता है या फिर बंद कर देता है जिससे ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने को हाइपरग्लाइकेमिया कहा जाता है। लम्बे समय तक ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने से बॉडी के कई अंगों को नुकसान पहुंचने लगता है। डायबिटीज बढ़ने पर दिल, किडनी और लंग्स को तो नुकसान पहुंचता ही है साथ ही स्किन पर भी इसका असर पड़ता है।

डायबिटीज के मरीजों में शुगर का स्तर 200 mg/dL पार होने पर हाथों पर भी उसका असर दिखने लगता है। शुगर बढ़ने से हाथों में असहनीय दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। हाथों में स्टिफनेस, हाथों के मसल्स में दर्द होता है। उंगलियों में असहनीय दर्द रहता है और उंगलियां मुड़ने पर लॉक होने लगती है। सुबह में हाथों में ये परेशानी ज्यादा होती है। आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों में शुगर का स्तर 200 mg/dL पार होने पर हाथों में कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं।

उंगलियों में स्टिफनेस होना:

ब्लड में शुगर का स्तर हाई होने पर हाथों की उंगलियों में स्टिफनेस अधिक हो जाती है। स्टिफनेस इस हद तक बढ़ जाती है कि उंगलियां मुड़ने तक में परेशानी होती है। सुबह-सुबह हाथों की उंगलियां दर्द कर रही है और अंगूठा तक मोड़ना भारी पड़ रहा है तो समझ जाइए कि ब्लड में शुगर का स्तर हाई है।

हाथों के हथेली में खुजली होना:

शुगर का स्तर हाई होने पर डायबिटीज के मरीजों के हाथों की हथेली में बेहद खुजली की परेशानी होती है। हाथों की स्किन ड्राई होने लगती है और हाथों पर पपड़ी नजर आने लगती है। हाथों में अधिक खुजली होना डायबिटीज बढ़ने के संकेत हो सकते हैं।

Advertisements

नाखूनों का खराब होना और उसके आस-पास सूजन आना:

नाखूनों के क्यूटिकल्स पर शुगर बढ़ने का असर सबसे पहले दिखता है। डायबिटीज बढ़ने पर नाखूनों के आस-पास सूजन आने लगती है। नाखूनों की रंगत बिगड़ने लगती है। नाखूनों का रंग पीला या फिर काला होने लगता है। नाखून खराब दिखने लगते हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements