सर्दियों में आ जाती है सूजन हाथ-पैर की उंगलियो में, जानें सूजन कम करने का तरीका

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

सर्दी के मौसम में कई तरह की वायरल बीमारियां होने का खतरा रहता है। सर्दी-जुकाम और बुखार तो आम बात है ही, साथ ही इस मौसम में अक्सर ही लोग शिकायत करते हैं कि उनके हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आ जाती है। बहुत अधिक ठंड से हाथों की उंगलियां कड़क हो सकती हैं और काम करना कम कर देती हैं, लेकिन सूजन होना भी सामान्य समस्या है। हाथ और पैर की उंगलियों में सूजन आने से लोग परेशान हो जाते हैं। कड़ाके की ठंड में शरीर में सूजन आने की वजह भी है। वहीं अगर आप की उंगलियों में भी सूजन आ जाती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं, कुछ घरेलू इलाज अपनाकर इसे सूजन से राहत पाई जा सकती है।

सर्दियों में शरीर में सूजन होने की वजह

सर्दी के मौसम में त्वचा की सतह के पास मौजूद छोटी- छोटी रक्त वाहिकाओं में कसाव आ जाता है, इस कारण सूजन हो सकती है। वहीं जब यह गर्म होकर वेन्स में फैलने लगती है तो आसपास के टिशू में फैलने से सूजन हो जाती है। इसके कारण नसों में परेशानी होने से दर्द और खुजली की शिकायत रहती है।

सूजन कम करने का तरीका

सरसो का तेल

हाथ और पैर की उंगलियों में सूजन या दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के तेल से मालिश करें। इससे सूजन से राहत मिलती है। गुनगुने तेल में लहसुन की कलियां मिलाकर भी शरीर पर लगा सकते हैं।

गुनगुने पानी से हाथ पैर धोएं

सर्दी की ठंडा पानी छूने का मन नहीं करता। इसलिए हाथ और पैर की उंगलियों में सूजन होने पर ठंडे पानी से परहेज करें और गुनगुने पानी से हाथ पैर धोएं।

सामान्य तापमान

अगर हाथ और पैर की उंगलियों में ठंड के कारण सूजन या खुजली हो रही है तो कंबल में कुछ देर हाथ पैर को रखें। धीरे-धीरे सामान्य तापमान में शरीर होने पर समस्या ठीक हो जाएगी। ध्यान रखें कि सीधे किसी गर्म चीज के संपर्क में न आएं। इससे समस्या बढ़ सकती है।

Advertisements

मॉइस्चराइजर

ठंड के कारण शरीर की त्वचा में खिंचाव आ जाता है, जिस कारण सूजन, खुजली की समस्या हो जाती है। इसलिए हाथ और पैर की त्वचा में लोशन या मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements