SA Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल की जंग, यहां देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11

Brajkishore Bhardwaj
SA vs AUS 2nd Semi Final,South Africa Vs Australia Head To Head,South Africa Vs Australia Pitch Report,South Africa Vs Australia Probable Playing XI,South Africa Vs Australia Dream11,
Advertisements
Advertisements

SA Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल की जंग, यहां देखें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग इलेवन व ड्रीम11

विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल (SA vs AUS 2nd Semi Final) में दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी जो फिलहाल शानदार क्रिकेट खेल रही हैं। साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में शुरुआत से ही चैंपियन वाला खेल दिखाया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट में कैसा खेल दिखाती है, यह जग जाहिर है।

Advertisements

दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 संतुलित दिख रही है। टीम के लगभग सभी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। क्विंटन डिकॉक, टेम्बा बावुमा, रासी वैन डेर डुसेन, एडन मार्करम, और डेविड मिलर जैसी बल्लेबाजी लाइनअप किसी भी टीम के लिए सिरदर्द का कारण बन सकती है। गेंदबाजी में मार्को जानसेन और जेराल्ड कोएट्जी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि कप्तान टेम्बा की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है।

Advertisements
SA vs AUS 2nd Semi Final,South Africa Vs Australia Head To Head,South Africa Vs Australia Pitch Report,South Africa Vs Australia Probable Playing XI,South Africa Vs Australia Dream11,

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज संकटमोचक रहे हैं। डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, और मार्नस लाबुशेन जैसे बल्लेबाजों ने कई बार टीम को मुश्किल हालात से निकाला है। गेंदबाजी में एडम जम्पा को छोड़कर कोई भी खास कमाल नहीं दिखा पाया है। ऐसे में अगर कंगारू बॉलर्स अपनी लाइन और लेंथ पर काम नहीं कर पाए तो फिर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रनों की बारिश करने से पीछे नहीं रहेंगे।

यह भी पढ़ें – Indian Railway Job : रेलवे में ग्रेजुएट्स के लिए 1 लाख से ज्यादा सैलरी वाली नौकरी का मौका

South Africa Vs Australia Head To Head : हेड टू हेड 

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का वनडे में अब तक 105 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। टीम ने 55 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि कंगारू को 50 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, वनडे विश्व कप में दोनों टीमों की भिड़त 7 बार हुई है। जिसमें साउथ अफ्रीका ने 3 और ऑस्ट्रेलिया को 3 मैचों में जीत हाथ लगी है। एक मुकाबला 1999 में टाई रहा था।

यह भी पढ़ें – राशिफल : जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 नवंबर 2023)

South Africa Vs Australia Pitch Report : पिच रिपोर्ट

विश्व कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच इस मैदान में आखिरी मुकाबला हुआ था। जहां इंग्लिश टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 337 रन बनाए थे।

Advertisements

प्रोटियाज ने ईडन गार्डन्स में 6 मैच खेले हैं। उनकी जीत का रिकॉर्ड 3 है। दो मैच में हार और एक मुकाबला रद्द हो गया था। वहीं, कंगारू ने इस मैदान में 3 मैच खेले हैं। उनका रिकॉर्ड 2-1 का है।

Advertisements

South Africa Vs Australia Probable Playing XI : दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11 –

दक्षिण अफ्रीका:

  • क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर)
  • टेम्बा बावुमा (कप्तान)
  • रासी वैन डेर डुसेन
  • एडन मार्करम
  • हेनरिक क्लासेन
  • डेविड मिलर
  • मार्को जानसेन
  • जेराल्ड कोएट्जी
  • केशव महाराज
  • कगिसो रबाडा
Advertisements

ऑस्ट्रेलिया:

  • ट्रैविस हेड
  • डेविड वॉर्नर
  • स्टीव स्मिथ
  • मार्नस लाबुशेन
  • जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर)
  • ग्लेन मैक्सवेल
  • मार्कस स्टॉयनिस
  • पैट कमिंस (कप्तान)
  • मिचेल स्टार्क
  • एडम जम्पा
Advertisements

South Africa Vs Australia Dream11 :  दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की ड्रीम11 टीम:

  • बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन
  • गेंदबाज: जोश हेजलवुड, एडम जम्पा, केशव महाराज, पैट कमिंस
  • ऑलराउंडर: एडन मार्करम, मार्को जानसेन
  • विकेटकीपर: क्विंटन डिकॉक (उपकप्तान)

Advertisements

दोनों टीमें शानदार क्रिकेट खेल रही हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका इस मैच में थोड़ा आगे है। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया भी एक मजबूत टीम है और यह मैच किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होगा।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements