राजयोग करता है सभी प्रकार के शारीरिक व मानसिक रोगों का जड़ से उन्मूलन – डॉ ह़दयेश कुमार

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

राजयोग करता है सभी प्रकार के शारीरिक व मानसिक रोगों का जड़ से उन्मूलन – डॉ ह़दयेश कुमार


भोपाल, (दुर्गेश डेहरिया)। फ़रीदाबाद हरियाणा से अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट का सफर अब महिलाओं को भी एक नई ऊर्जा और शिक्षा और स्वास्थ्य और अनेक प्रकार से लाभ दे रहा है।

ट्रस्ट की महीला विंग की ज़िला अध्यक्ष राधेश्याम उर्फ बरखा कुमारी ने अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक डॉ ह़दयेश कुमार कुमार की अनेक सुझावों को महिलाओं को बताकर समझा रही हैं इन्होंने बताया कि जमुई के मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर में राजयोग का आधार एवं विधि व राजयोग से प्राप्त होने वाली अष्ट शक्तियों के विषय पर संबोधित करते हुए कहा‌ कि आज के समय में अनेक प्रकार के योग सिखलाये जा रहे हैं। जिनके द्वारा शारीरिक-मानसिक स्तर पर एक हद तक लाभ भी पहुंचता है। लेकिन राजयोग सभी में सर्वश्रेष्ठ और सबसे सहज है।

Advertisements

इसे सीखकर इसका अभ्यास करने से हम अपनी कर्मेंद्रियों पर सहजता से नियंत्रण कर पाते हैं। हमारा मन हमारे वश में हो जाता है, हमारी बुद्धि सही निर्णय लेने में सक्षम होती जाती है और हमारे संस्कार महान बनते जाते हैं। परिणामस्वरूप हम अनेक प्रकार की बुराइयों एवं प्रलोभनों से तो बच ही जाते हैं। साथ ही साथ हमारा जीवन भी देवतुल्य बनता जाता है।

तनावमुक्ति, व्यसनमुक्ति अथवा किसी भी मानसिक कमजोरी या विकारों से मुक्ति के लिए इधर-उधर भटकने से अच्छा है सहज राजयोग अभ्यास को जीवन में नियमित रूप से स्थान देना। राजयोग के नियमित अभ्यास से हमारे जीवन में समाने की शक्ति, सामना करने की शक्ति, परखने की शक्ति, निर्णय शक्ति, सहनशक्ति, विस्तार को संकीर्ण करने की शक्ति, समेटने की शक्ति व सहयोग शक्ति- यह अष्ट शक्तियां आने लगती हैं। मां दुर्गा को अष्ट भुजाधारी दिखाना इन्हीं अष्ट शक्तियों का प्रतीक है।

Advertisements
Advertisements

राजयोग से जन्म-जन्म के लिए निरोगी काया मिलती है। राजयोग के आधार से सारी वैश्विक समस्याओं का जड़ से उन्मूलन होता है। इसके बल से ही यह धरा स्वर्ग बनती है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements