इन फलों को छील कर खाने से कम हो जाती है इनकी पौष्टिकता

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए सभी लोगों को दैनिक आहार में कई तरह के फलों-सब्जियों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। मौसमी फलों को पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है।

इतना ही नहीं कुछ फलों में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट गुण आपको तमाम तरह की गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ फलों की अधिकतर पोषकता उसके छिलकों में होती है, ऐसे में इन्हें छील कर खाने से उन पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है।

सेब को खाएं छिलके सहित

आपने भी कई लोगों को छील कर सेब खाते देखा होगा, विशेषज्ञ इसे गलत तरीका मानते हैं। सेब के मुख्य फल की ही तरह, इसके छिलके में भी कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं। छील कर सेब खाने की तुलना में अगर हम इसे छिलके सहित खाते हैं तो इससे 332% अधिक विटामिन-के, 142% अधिक विटामिन-ए, 115% अधिक विटामिन-सी, 20% अधिक कैल्शियम और 19% अधिक पोटैशियम प्राप्त होता है।

खीरा खाएं छिलकों सहित

अगर आपकी भी खीरे को छील कर खाने की आदत है तो इसमें सुधार कर लें। खीरे के गहरे हरे रंग के छिलके में इसके अधिकांश एंटीऑक्सिडेंट, अघुलनशील फाइबर और पोटेशियम होते हैं। इसमें विटामिन-के की भी अधिकता होती है, ऐसे में इसको साफ से धोकर बिना छीले ही सेवन करना चाहिए। खीरा आपके हाइड्रेशन को बेहतर बनाए रखने में काफी सहायक फल है।

आम का सेवन

कुछ ही दिनों में बाजार में आम बहुतायत में उपलब्ध हो जाएंगे। कच्चे हों या पके हुए, आम को छिलके सहित खाना ज्यादा लाभदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि आम के छिलकों में मैंगिफेरिन, नॉरथिरियोल और रेस्वेराट्रोल जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो फेफड़ों, कोलन, स्तन, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के कैंसर और कई अन्य गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। आम का सेवन छिलके सहित करना चाहिए।

Advertisements

संतरे के छिलकों के फायदे

संतरे को विटामिन-सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है जो शरीर की इम्युनिटी को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। विटामिस-सी आपको कई तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखने में भी काफी मददगार माना जाता है। संतरे के फल में जितना विटामिन-सी होता है उससे दोगुना उसके छिलकों में पाया जाता है। संतरे के छिलके में राइबोफ्लेविन, विटामिन-बी 6, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम की भी मात्रा होती है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements