मोबाइल से आपकी आंखों को हो सकता है नुकसान, जानें ये बातें

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

कई बार हम बहुत ज्यादा लाइट या कमरे में अंधेरा करके मोबाइल देखते हैं। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा लाइट और एकदम अंधेरे में मोबाइल देखना आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी तरह मोबाइल बहुत करीब से देखना भी नुकसानदायक हो सकता है। मोबाइल को चेहरे से कम से कम 12 इंच दूर रखकर देखें।

टीवी को एकदम सामने से न देखें

टेबल पर काम करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि रोशनी हमेशा पीछे से आना चाहिए। इससे आंखों पर जोर नहीं पड़ता है। कई लोगों को बहुत करीब से टीवी देखने की आदत होती है। टीवी से निकलने वाली किरणें सीधे आंखों में पड़ती है। यह आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। कोशिश करें कि टीवी को सीधी सीध में बैठकर देखने के बजाय साइड से देखें।

40 के बाद आंखों की जांच जरूर करवाएं

गर्मी का मौसम लगभग शुरू हो गया है। घर से बाहर निकलते वक्त सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावाइलेट किरणों से बचने के लिए अच्छी क्वालिटी का धूप का चश्मा पहनें। कई लोग वर्षों तक आंखों की जांच नहीं करवाते। यह सही नहीं है। 40 वर्ष की आयु के बाद वर्ष में दो बार नियमित रूप से आंखों की जांच करवाई जाना चाहिए।

Advertisements

नजर का चश्मा है तो पहनकर रखें

कई लोग खूबसूरती के चक्कर में चश्मा नहीं पहनते। ध्यान रखें कि अगर आपको नजर का चश्मा है तो आपको पहनना ही है। अगर आप नजर का चश्मा होने के बावजूद नहीं पहनेंगे तो यह आपकी आंखों को कमजोर करेगा और भविष्य में आपकी आंखों की रोशनी को खतरे में डाल सकता है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements