मिलावटी चीजें खाने से किडनी और लीवर में आ सकती है सूजन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

त्योहारी सीजन में मिलावटी चीजें खाने से किडनी से लेकर मस्तिष्क तक पर बुरा असर पड़ता है। किडनी व लीवर में सूजन आने के साथ दिमाग तक प्रभावित होने लगता है। मिलावटी खाने का सबसे पहला असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ता है। मिलावटी चीजों में रसायनिक पदार्थ मिले होते है। जब यह खून में मिलते है तो स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। गर्भवती महिलाओं को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत होती है।

मुंह से लेकर बड़ी आंत तक जलन – मुंह से लेकर बड़ी आंत और गुदे में जलन महसूस होती है। सूजन आती है। रक्तस्राव होने लगता है। उल्टी, दस्त, सिरदर्द, चक्कर आना जैसे लक्षण दिखाई देते है। यहां तक कि पीलिया और टाइफाइड भी हो जाता है। यूरिन में जलन और ठीक से नहीं आने की परेशानी महसूस होती है।

किडनी – मिलावटी खाद्य पदार्थ रक्त के जरिए शरीर में जाता है तो किडनी उसे रक्त से अलग करने का काम करती है। हानिकारक तत्व किडनी के भीतरी हिस्से को क्षतिग्रस्त करता है।

पेट – मिलावटी खाद्य पदार्थ खाने से पेट और आंतों को नुकसान होता है। केमिकल और दूषित तत्व पेट के साथ आंतों की बाहरी और भीतरी दीवार को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।

हृदय – शरीर में रक्त प्रवाह का काम हृदय का होता है। मिलावटी खाना खाने के कारण रक्त के जरिए दूषित तत्व हृदय तक पहुंचता है। हृदय के काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।

Advertisements

मस्तिष्क – मिलावटी खाद्य पदार्थ से तत्काल सीधे मस्तिष्क को होने वाले नुकसान का पता नहीं चलता है। धीरे-धीरे व्यक्ति में इसके लक्षण चक्कर के रूप में आते हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements