अगर रात को नहीं आती है अच्छे से नींद, तो एक्सपर्ट्स की इन टिप्स को अजमाकर देखें

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

दिनभर के थकान और मेंटल प्रेशर को झेलने के बाद नींद लेना जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रोज 7 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। हमारा दिमाग केवल रात में ही आराम करता है। इसलिए रात में नींद लेने में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। साथ ही तनाव और चिड़चिड़ापन जैसी समस्या भी हो सकती है। कई लोगों को रात में नींद आती है। ऐसी स्थिति में वे नींद की गोलियों का सहारा लेते हैं। लेकिन इससे कई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। आयुर्वेद में नींद की समस्या से निपटने और नेचुरल नींद आने के कई सारे उपाय दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि वे उपाय कौन से हैं।

पैरों में करें तेल मालिश

एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो आप पादाभ्यंग करें। इस आसन को करने के लिए आपको दोनों पैरों में तेल लगाना होगा। इसके बाद थोड़ी देर तक अच्छे से मालिश करनी होगी। करीब एक घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ से फिर पैरों को पानी से धो लें। इसे रोजाना करने से इसके पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

प्राणायाम करें

अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो ऐसे में प्राणायाम आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। प्राणायाम नींद की नेचुरल दवा से कम नहीं होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार नींद के लिए अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने से बॉडी रिलेक्स होती है। जिससे अच्छी नींद आती है। रोज रात को सोते वक्त 5 मिनट के लिए प्राणायाम करने से आपको भरपूर नींद आएगी।

गर्म दूध पीएं

अच्छी नींद के लिए आप मेडिकेटेड मिल्क पी सकते हैं। इसमें आपको 1 गिलास दूध में ¼ चम्मच जायफल पाउडर मिलाना होगा। इसके बाद आप दूध को 5 मिनट तक उबालें। रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। इससे आपकी नींद न आने की समस्या दूर हो जाएगी।

डाइट में बदलाव के जरूरी

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अच्छी नींद आने के लिए आपको अपनी डाइट में बदलाव जरूर करना चाहिए। ऐसे लोगों को गर्म खाने का सेवन करना चाहिए साथ ही सूर्यास्त से पहले ही भोजन कर लेना चाहिए। वहीं शाम को चाय या कॉफी पीने से भी परहेज करना चाहिए।

Advertisements

लाइफस्टाइल में करें बदलाव

अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। आपको भोजन करने के बाद करीब 100 कदम चलना चाहिए। साथ ही रात को 10 बजे तक सो जाना चाहिए। सोने के एक घंटे पहले सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे फोन, लैपटॉप, टीवी आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements