Teeth Cleaning remedies: मोतियों की तरह चमकेंगे आपके दांत, इन घरेलू उपायों के बारे में जानें

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

आप डेली ब्रश करते हैं और फिर भी आपके दांत साफ नहीं रहते हैं तो आज हम आपको इसका समाधान बताने जा रहे हैं। आप इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। इन नुस्खों से आपके दांत मोती की तरह चमक उठेंगे। इन उपायों को करने से आपके मुंह से बदबू भी नहीं आएगी। आइए जानते हैं कि वे कौन से घरेलू नुस्खे हैं जो आपके दांतों के साथ-साथ आपके मुंह का भी समाधान कर देंगे।

बेकिंग सोडा से करें दांत साफ

दांतों को साफ करने के लिए आप चुटकी भर नमक और आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को ब्रश में लगाएं। हल्के-हल्के से दांतों पर मसाज करें। अगर आप ये उपाय करते हैं तो आपके दांतों की चमक बढ़ जाएगी।

विनेगर से होंगे दांत साफ

अगर आप अपने दांतों को अच्छे से साफ करना चाहते हैं और मुंह की बदबू को दूर करना चाहते हैं तो व्हाइट विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह ब्रश करने के बाद व्हाइट विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर कुल्ला करें। ऐसा करने से आपके मुंह की बदबू चली जाएगी।

स्ट्रॉबेरी से होंगे दांत साफ

क्या आप जानते हैं कि दांतों की सफाई के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। सबसे पहले एक पकी हुई स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें। इसके बाद उसमें एक चुटकी नमक मिला लें। फिर इसे ब्रश पर लगाकर दांतों को साफ करें।

Advertisements

नमक और नींबू के रस से होंगे दांत साफ

दांतो को चमकाने के घरेलू उपाय में नींबू के रस का काफी महत्व होता है। इसमें प्राकृतिक ब्लीचींग का गुण होता है जिससे दांतो का पीलापन हट जाता है। वहीं नमक में एक्सफोलिएंट गुण होता है जिससे दांत की सफाई में काफी मदद मिलती है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements