हार्ट हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है। हार्ट रक्त को शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाने का काम करता है। जब हार्ट में थोड़ी सी भी गड़बड़ी आती है या हार्ट अपने कार्यों को करने में असमर्थ रहता है तो कई दिक्कतें आने लगती हैं। अगर आप अपने हार्ट को हमेशा स्वस्थ और गंभीर बीमारियों से बचाकर रखना चाहते हैं तो इसमें महसूस होने वाले सामान्य लक्षणों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपको हार्ट में दर्द हो तो इसे बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। हार्ट में दर्द होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि हार्ट में दर्द के क्या कारण हैं। जानिए हार्ट में दर्द क्यों होता है।
हार्ट अटैक
दिल में दर्द होने का मुख्य कारण हार्ट अटैक हो सकता है। अगर आपको बार-बार हार्ट में दर्द हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। हार्ट पेन के अलावा आपको सीने में दर्द और जलन भी महसूस हो सकती है। किसी भी व्यक्ति को दिल का दौरा तब पड़ता है जब रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है।
एनजाइना
एनजाइना में भी हार्ट दर्द हो सकता है। एनजाइना दिल में खराब रक्त प्रवाह के कारण होता है। यह हृदय तक रक्त ले जाने वाली धमनियों की भीतरी दीवारों पर मोटी पट्टिकाओं के निर्माण के कारण होता है। इस स्थिति में धमनियां संकीर्ण हो जाती हैं और हृदय में रक्त की आपूर्ति नहीं हो पाती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
निगलने की समस्या
अगर आपको निगलने में मुश्किल हो रही है तो इस स्थिति में भी हार्ट में दर्द हो सकता है। अगर लंबे समय तक आपको निगलने में दिक्कत हो रही है तो इसे नजरअंदाज न करें।
एसिडिटी
एसिडिटी की वजह से भी आपको हार्ट में दर्द महसूस हो सकता है। एसिडिटी की समस्या तब होती है जब पेट की एसिड पेट से उस नली में वापिस चला जाता है जो कि गले से पेट को जोड़ती है। अगर आपको लंबे समय से एसिडिटी की समस्या हो रही है तो इसे अनदेखा न करें। एसिडिटी में आपको हार्ट में दर्द के साथ ही पेट और सीने में जलन भी हो सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर हृदय से जुड़ी एक समस्या होती है। इसमें हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। इसमें किसी व्यक्ति के ब्लड में दबाव अधिक हो जाता है। जिसकी वजह से हार्ट में दर्द हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर गंभीर ह्रदय रोगों का कारण भी बन सकता है।
पैनिक अटैक
हार्ट में दर्द होना पैनिक अटैक का भी एक संकेत हो सकता है। अगर आपको हार्ट में दर्द के साथ ही दिल की तेज धड़कन, सांस लेने में तकलीफ, अधिक पसीना आना और चक्कर आने जैसी दिक्कत हो रही हैं तो ये सभी पैनिक अटैक के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में आपको इन लक्षणों को महसूस करने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अगर आपको अक्सर हार्ट में दर्द होता है तो यह हार्ट अटैक, एनजाइना, एसिडिटी और हाई ब्लड प्रेशर का संकेत हो सकता है। इन समस्याओं के गंभीर होने से बचाने के लिए आपको हार्ट में हो रहे दर्द को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हार्ट में दर्द होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।
