Health Tips: ठंड के मौसम में नाक, कान और गले का रखें ध्यान, वरना बढ़ जाएगी परेशानी

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

Health Tips: ठंड के मौसम में नाक, कान और गले का रखें ध्यान, वरना बढ़ जाएगी परेशानी

ठंड के मौसम में नाक, कान और गले का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में सर्दी, जुकाम, वायरल होने की आशंका अधिक होती है। इन बीमारियों से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाएं

ठंड के मौसम में लोग तरल पदार्थ का सेवन कम कर देते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। शरीर में पानी की कमी होने से सर्दी, जुकाम, वायरल होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए इस मौसम में तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाएं। पानी, दूध, जूस, सूप आदि का सेवन करें।

ठंडी चीजों का सेवन कम करें

इस मौसम में बहुत ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ठंडी चीजों से गले में खराश, दर्द और इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए सीधे फ्रीज से निकाली हुई चीजों का सेवन न करें।

Advertisements

कान में ठंडी हवा न जाने दें

ठंड के मौसम में कान का इंफेक्शन भी बढ़ जाता है। इसलिए कान में ठंडी हवा न जाने दें। जब बाहर निकलें तो कान को ढककर रखें।

कान में तेल न डालें

कान में दर्द होने पर कई लोग कान में तेल डाल लेते हैं। ऐसा करने से परेशानी और बढ़ सकती है। बिना डॉक्टर की सलाह के कान में कुछ भी न डालें।

Advertisements

Advertisements

तेज आवाज में संगीत न सुनें

इन दिनों युवाओं में तेज आवाज में संगीत सुनने का चलन बढ़ा है। इससे कान के पर्दे को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए तेज आवाज में संगीत न सुनें।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements