दर्द, सूजन, गठिया के लक्षण से मिलेगा छुटकारा, लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

रूमेटॉइड अर्थराइटिस एक ऐसी ऑटोइम्यून डिसीज है जो अब बहुत कॉमन हो गई है। हालांकि, एक्टिव लाइफस्टाइल और हेल्दी डायट गठिया में दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। एक्सरसाइज गठिया मैनेज करने का एक पार्ट है, हालांकि इसे रोजाना करना चाहिए। इसी के साथ लाइफस्टाइल में दूसरे बदलाव भी हैं जो गठिया के साथ बेहतर तरीके से जीने में मदद कर सकते हैं।

वजन कम करें

ज्यादा वजन वाला शरीर पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस के लिए सबसे आम जोखिम का कारण बनता है। इस दौरान शरीर के वजन का लगभग तीन गुना दबावघुटनों पर आता है। वजन घटाने से शुरुआती गठिया को रोका जा सकता है, इसी के साथ उन लोगों में दर्द से राहत भी मिल सकती है जो पहले से ही इससे पीड़ित हैं।

शारीरिक एक्टिविटी में करें चेंज

जिन लोगों को घुटने में दर्द होता है, उन्हें जॉगिंग, स्क्वाटिंग, स्किपिंग, फर्श पर बैठने जैसी इम्पैक्ट लोडिंग एक्टिविटी से बचना चाहिए। केवल वेस्टर्न कमोड का इस्तेमाल करना चाहिए। यह जोड़ों के डैमेज को आगे बढ़ाने और दर्द को कम करने में मदद करेगा।

रोजाना एक्सरसाइज

मजबूत मांसपेशियां जोड़ों और जोड़ों की मूवमेंट को स्थिर करती हैं और जोड़ों की सतह के पोषण के लिए भी अच्छी होती हैं, इसलिए रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।

विटामिन की खुराक

विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाता है और विटामिन बी12 मांसपेशियों और नसों के लिए जरूरी है। लंबे समय तक विटामिन की कमी से कार्टिलेज को जल्दी नुकसान हो सकता है जिससे गठिया हो सकता है।

Advertisements

योग

योग तनाव को नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद करता है। रोजाना योग करने से दर्द कम हो जाता है जिससे पेन किलर की जरूरत कम हो जाती है।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements