हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें पुदीने की पत्तियों का सेवन, मिलेगा फायदा

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए ऐसे करें पुदीने की पत्तियों का सेवन, मिलेगा फायदा

आज कल सबसे ज्यादा बीमारियां हमारे गलत लाइफस्टाइल के वजह से ही हो रही है हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली की वजह से होती है। दोस्तो हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। जब शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो इसी स्थिति को हाई कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको हार्ट अटैक से लेकर हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर परेशानी का खतरा रहता है। शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए पुदीने की पत्तियों का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पुदीने की पत्तियों के फायदे और सही तरीका

हाई कोलेस्ट्रॉल में पुदीने की पत्तियों का सेवन करने के फायदे

अगर हम नियमित रूप से पुदीने का सेवन करते है तो इसके इस्तेमाल करने से शरीर को कई फायदे मिलते सकते हैं। गर्मियों के मौसम में पुदीने का इस्तेमाल खूब किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पुदीने की पत्तियों में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं, जो इसे विशेष बनाते हैं। “पुदीने की पत्तियों में मौजूद पोषक तत्व और गुण पाचन तंत्र से लेकर शरीर की कई गंभीर समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं इसके अलावा पुदीने की पत्तियों में क्लोरोफिल की मात्रा होती है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, इसके अलावा बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मदद मिलती है। पुदीने की पत्तियों में डाइटरी फाइबर की भी पर्याप्त मात्रा होती है, इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। इसकी वजह से शरीर में दर्द, सीने में दर्द, थकान, हाई बीपी, सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानियां हो सकती हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ प्रमुख लक्षण इस तरह से हैं-

  • सीने में दर्द और बेचैनी
  • स्किन के रंग में बदलाव
  • ब्लड प्रेशर बढ़ना
  • सांस लेने में परेशानी
  • अचानक दिल की धड़कन बढ़ना
  • अचानक से घबराहट होना
  • अचानक से शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होना
  • शरीर में लगातार थकान और सुस्ती बनी रहना
  • मतली और उल्टी की समस्या

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें पुदीने की पत्तियों का सेवन?

हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। आप इसकी चटनी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा पुदीने को पानी में डालकर, खाने में मसाले के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना दो चम्मच पुदीने की पत्तियों का जूस पीने से भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रहे इस्तेमाल से पहले इसकी मात्रा और साइड इफेक्ट्स के बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें

Advertisements

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में पुदीने की पत्तियों को शामिल करना फायदेमंद होता है। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।

लेख – नवीन वागद्रे 

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements