जीभ पर सफेद परत जमने के कारण जाने डॉ नवीन से

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

जीभ पर सफेद परत जमने के कारण जाने डॉ नवीन से


कई लोगों की जीभ लाल या गुलाबी नहीं सफेद रंग की नजर आती है। अगर आपकी जीभ पर भी सफेद रंग की परत जमी हुई है, तो आप इस समस्या के पीछे की वजह जानकर अपना बचाव कर सकते हैं।

जीभ की सही तरह से सफाई न करने की वजह से सफेद रंग की परत जमने लगती है। इसके अलावा, अगर आप सही मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तब भी यह समस्या हो सकती है।

जीभ सफेद होने के कई अन्य आम कारण भी हो सकते हैं। जैसे कि मुंह का ड्राई होना, स्मोकिंग या तंबाकू का सेवन, अल्कोहल, मुंह से सांस लेना और बुखार के कारण भी जीभ सफेद हो सकती है।

इस समस्या के पीछे कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं-

शरीर में आयरन की कमी होने पर जीभ सफेद रंग की दिखने लगती है। इसके अलावा, शरीर में विटामिन- बी12 की कमी होने पर भी जीभ के ऊपर सफेद रंग की परत जमती है।

Advertisements

ओरल थ्रश की वजह से भी जीभ पर सफेद रंग की परत जम जाती है। यह एक तरह का यीस्ट इन्फेक्शन है, जो फंगस के कारण हो सकता है। इस समस्या से ग्रस्त व्यक्ति की जीभ पर जलन और सफेद रंग के प्लाक की परत बन जाती है। अगर आप जीभ पर जम रही सफेद परत से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो टंग क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे कर सकते हैं।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements