वायरल बुखार के कारण बिगड़ गया मुंह का स्वाद, आजमाएं ये उपाय

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

बरसात के मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। वायरल इन्फेक्शन के कारण लोगों के मुंह का स्वाद भी खराब हो जाता है। मुंह में हर समय कड़वा स्वाद बना रहता है। यदि आप भी कुछ ऐसे ही परेशानी का सामना कर रहे हैं तो हम यहां आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप अपने मुंह का टेस्ट सुधार सकते हैं-

हल्दी में नींबू का रस मिलाकर मसूड़ों पर लगाएं

मुंह का स्वाद ठीक करने के लिए हल्दी काफी फायदेमंद हो सकती है। मुंह का स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी सी हल्दी में नींबू का रस मिलाकर दांतों पर लगाएं और इसके बाद पेस्ट को जीभ और मसूड़ों पर भी लगाएं। एक दो दिन इस पेस्ट के साथ मंजन भी कर सकते हैं। इसके बाद साफ पानी से मुंह धो लें।

बेकिंग सोडा के करें दांत साफ

मुंह का स्वाद ठीक करने के लिए बेकिंग सोडा का भी उपयोग कर सकते हैं। बेकिंग सोडा में नींबू के रस की 5-6 बूंदें मिलाएं। इस पेस्ट से दांत साफ करें। बेकिंग सोडा मुंह के PH लेवल को कंट्रोल करता है। इस ट्रिक को अपनाकर मुंह का कड़वा स्वाद जल्द दूर हो जाता है।

दिन में दो-तीन बार करें गर्म पानी के गरारे

मुंह का स्वाद ठीक करने के लिए गर्म पानी में नमक मिलाकर गरारे भी कर सकते हैं। इससे मुंह के स्वाद को ठीक किया जा सकता है। नमक में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मार देता है। इसके अलावा आप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर गरारे भी कर सकते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन ‘C’ मुंह के PH लेवल को बेहतर बनाता है।

Advertisements

दालचीनी भी ठीक करती है मुंह का स्वाद

यदि आप घरेलू नुस्खों से ही मुंह का स्वाद ठीक करना चाहते हैं तो दालचीनी रामबाण दवा साबित हो सकती है। मुंह के खराब स्वाद को ठीक करने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें और उसमें दालचीनी पाउडर मिलाएं। इस घोल में थोड़ा सा शहद भी मिला लें। इस घोल को दिन में दो बार पी लें।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements