UPSC EPFO भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

UPSC EPFO Recruitment 2023 के माध्यम से संगठन में 577 पदों को भरा जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट www.upsconline.nic.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और आवेदन (UPSC EPFO Vacancy 2023) के लिए उम्मीदवारों को 17 मार्च 2023 तक का समय दिया जाएगा। नीचे वैकेंसी की पूरी डिटेल दी गई है।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से कुल 577 पदों को भरा जाएगा जहां अकाउंट ऑफिसर के लिए 418 पद और एपीएफसी के लिए 159 पद हैं।

महत्वपूर्ण तारीख

जो भी उम्मीदवार यूपीएससी की इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे वेबसाइट पर विजिट कर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मार्च 2023 है।

शैक्षिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। योग्यता के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आवेदन से पहले नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन (UPSC EPFO Recruitment 2023 Notification) जरूर पढ़ लें।

इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें भर्ती का नोटिफिकेशन..
UPSC EPFO Recruitment 2023 Notification

उम्र सीमा

अकाउंट ऑफिसर पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है जबकि एपीएफसी पदों पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

Advertisements

एप्लीकेशन फॉर्म

आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 25 रुपये देने होंगे वहीं एससी, एसटी और महिला कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements