राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन (09 मार्च 2023)

Brajkishore Bhardwaj
Advertisements
Advertisements

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन थकान हावी हो सकती हैं. आवारा पशुओं से सावधान रहें. सौंदर्य प्रसाधनों पर अधिक खर्च कर सकते हैं. बच्चों की सेहत पर ध्यान दें.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

शारीरिक रूप से आज के दिन सुस्ती छाई रहेगी. परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है. जीवनसाथी से धन को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. इसकी वजह से कोई बनता काम बिगड़ सकता है. माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें. रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता आएगी.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में नए लोगों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. आलस्य हावी रहेगा. कपड़े पर अधिक खर्च कर सकते हैं. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी. कहीं दूर से कोई ऐसा समाचार मिलेगा जिससे आपका दिन बन जाएगा. जीवन साथी को खुश करने के लिए नई तरकीब आजमा सकते हैं.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपको परिवार का साथ मिलेगा. दिनचर्या में कुछ बदलाव हो सकता है. खानपान में सावधानी बरतें. जोड़ों से संबंधित समस्या हो सकती है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन उत्तम है. छात्रों को मां सरस्वती की पूजा से लाभ मिलेगा.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका मन एकांत में समय बिताने का करेगा. बच्चों के व्यवहार से आहत हो सकते हैं. आज के दिन यात्रा के दौरान सावधानी बरतें. सेहत पर असर पड़ सकता है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

समाज में मान-सम्मान बना रहेगा. आस-पड़ोस के लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे. आज आप कुछ भावनात्मक हो सकते हैं. अधिक खर्च करने से बचें.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

किसी को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है. जीवनसाथी के सहयोग से व्यापार में तरक्की होगी. संतान को लेकर अधिक चिंता करने से बचें.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

चिकित्सा और व्यापार से जुड़े लोगों को आज के दिन सावधान रहना होगा. त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है. घर से बाहर निकलते समय अपने ईष्ट को याद कर बाहर निकले.

Advertisements

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपको अपने पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है. व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा. प्रेम जीवन उत्तम रहेगा. दिन के दूसरे पहर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

Advertisements
Advertisements
Share This Article
नमस्कार, मैं ब्रजकिशोर भारद्वाज पिछले 4 सालों से पत्रकारिता, Content Writing, Web Development की फिल्ड में कार्यरत हूँ। मैं Samacharokiduniya.in, Naukarifinder.com, Phonekadoctor.com पर हर तरह के कंटेंट लिखता हूँ।
Leave a comment

You can't copy content of this page, Sorry

Team Samacharokiduniya (:

Discover more from समाचारों की दुनिया

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Advertisements