Sagar News Today : फरार वारंटियों की धरपकड़ तेज हुई
सागर। पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ, संजीव उइके द्वारा आगामी चुनाव क़ो देखते हुए फरार आरोपियों /वारंटियो की धड पकड़ एवं अपराधियों प्रभावी कार्यवाही हेतु लगातार निर्देश दिए जा रहे थे जिसक़ो दृष्टिगत रखते हुए। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खुरई सचिन परते के नेतृत्व मे थाना बांदरी प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने एक विशेष टीम का गठन कर फरार वारंटीयों की तलाश पतारसी हेतु लगाया गया।
टीम ने आसूचना की मदद से धारा 364 A, 212, 216, 176, 120 B आईपीसी मे वर्ष 2003 से फरार स्थायी वारंटी भगवान सिंह ग्राम लखन झिर थाना गिरार ललितपुर उत्तर प्रदेश, रामराजा गौंड ग्राम लखन झिर थाना गिरार ललितपुर उत्तर प्रदेश का पता ज्ञात करने के बाद उक्त टीम द्वारा जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश रवाना की गई। जिसने स्थानीय पुलिस के माध्यम से उपरोक्त दोनों वारंटीयो क़ो गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की।
यह भी पढ़े – Ladli Bahna Yojana : नवंबर महीने की राशि 7 नवंबर को ट्रांसफर होगी

इसी प्रकार वर्ष 2013 से धारा 294,323,506,34 आईपीसी मे फरार वारंटी रामसेवक पिता हीरासिंह दांगी निवासी खिरियागौंड क़ो भी पुलिस ने उसके निवास से गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त कार्यवाही उपनिरीक्षक मनोज वास्कले, प्रधान आरक्षक कमलेश, आरक्षक राजेंद्र, लोकेन्द्र, लक्ष्मी, अमर वर्मा द्वारा की गई।
